देवघर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत की आशंका, जांच जारी, पहचान मुश्किल

देवघर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत की आशंका, जांच जारी, पहचान मुश्किल

मधुपुर अनुमंडल के सेठभीला में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सेठभीला निवासी 31 वर्षीय सुनील राय के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार, 12334 विभूति एक्सप्रेस के चालक ने मधुपुर स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ को सूचना दी कि सेठभीला के पास पोल संख्या 295/6-8 डाउन रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही आरपीएफ मधुपुर के इंस्पेक्टर श्याम सुंदर कुमार और मधुपुर थाना के एएसआई शशी राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, पहचान में हुई मुश्किल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटाकर निरीक्षण किया। शव अत्यधिक क्षत-विक्षत होने के कारण शुरुआती दौर में उसकी पहचान करना काफी मुश्किल हो रहा था। बाद में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान सुनील राय के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिससे आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। आरपीएफ और मधुपुर थाना की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मधुपुर अनुमंडल के सेठभीला में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सेठभीला निवासी 31 वर्षीय सुनील राय के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार, 12334 विभूति एक्सप्रेस के चालक ने मधुपुर स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ को सूचना दी कि सेठभीला के पास पोल संख्या 295/6-8 डाउन रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही आरपीएफ मधुपुर के इंस्पेक्टर श्याम सुंदर कुमार और मधुपुर थाना के एएसआई शशी राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, पहचान में हुई मुश्किल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटाकर निरीक्षण किया। शव अत्यधिक क्षत-विक्षत होने के कारण शुरुआती दौर में उसकी पहचान करना काफी मुश्किल हो रहा था। बाद में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान सुनील राय के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिससे आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। आरपीएफ और मधुपुर थाना की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *