कैथल में भाई ने बहन के घर से गहने चुराए:रात को घर पर आया, सुबह लाखों के जेवर लेकर भागा, FIR

कैथल में भाई ने बहन के घर से गहने चुराए:रात को घर पर आया, सुबह लाखों के जेवर लेकर भागा, FIR

कैथल के गांव दुमाडा में एक भाई अपनी ही बहन के घर से सोना चांदी के गहने चोरी करके ले गया। वह रोहतक से आकर बहन के घर रुका था। सुबह उठने से पहले ही घर में चोरी करके भाग गया। इस संबंध में दुमाडा निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रात को वहीं सोया गांव दुमाडा निवासी पूनम ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि वह दुमाडा में शादीशुदा है। कल शाम को उसका भाई संदीप उनके गांव निदाना जिला रोहतक से उसके घर पर आया था। रात के समय खाना खाकर वहीं पर सो गया। सोना चांदी के गहने गायब मिले जब उसने सुबह उठकर देखा तो उसका भाई घर पर नहीं मिला। फिर उसने देखा कि घर में लोहे के संदूक की चाबी बाहर पड़ी थी। जब उसने संदूक में सामान का संभाला तो पाया कि उनके घर से गहने चोरी हो चुके थे। उसका भाई उनके घर से सोने की कानों की दो बालियां व एक चांदी की चैन व चुटकी व अन्य सामान चोरी करके ले गया। जब उसने संदीप को कॉल कर चोरी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उससे गलती हो गई। अभी तक उसने उनके गहने वापस नहीं दिए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कलायत थाना के जांच अधिकारी बलजोर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *