कैमूर में जेवर-कैश लेकर घर से भागी युवती:दोनों पक्ष में जेवरात वापस करने को लेकर मारपीट, 5 लोग हिरासत में

कैमूर में जेवर-कैश लेकर घर से भागी युवती:दोनों पक्ष में जेवरात वापस करने को लेकर मारपीट, 5 लोग हिरासत में

कैमूर में मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि अस्पताल परिसर और सड़क रणक्षेत्र में बदल गए। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें लड़के के पिता विजय शर्मा, बेटा सचिन शर्मा और रिश्तेदार सतेंद्र शर्मा घायल हो गए। एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से एक लाख रुपए नगद और आभूषण लेकर फरार हो गई थी। युवती की मां ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया था, जहां दोनों पक्ष मौजूद थे। अस्पताल परिसर में ही लड़की के परिजनों ने लड़के पक्ष से नगदी और गहने वापस करने की मांग की। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। लड़की पक्ष के 5 लोग हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है। कैमूर में मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि अस्पताल परिसर और सड़क रणक्षेत्र में बदल गए। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें लड़के के पिता विजय शर्मा, बेटा सचिन शर्मा और रिश्तेदार सतेंद्र शर्मा घायल हो गए। एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से एक लाख रुपए नगद और आभूषण लेकर फरार हो गई थी। युवती की मां ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया था, जहां दोनों पक्ष मौजूद थे। अस्पताल परिसर में ही लड़की के परिजनों ने लड़के पक्ष से नगदी और गहने वापस करने की मांग की। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। लड़की पक्ष के 5 लोग हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *