जोधपुर में 6 साल की मासूम से रेप:रिश्तेदार पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस, मेडिकल रिपोर्ट से होगी पुष्टि

जोधपुर में 6 साल की मासूम से रेप:रिश्तेदार पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस, मेडिकल रिपोर्ट से होगी पुष्टि

जोधपुर की एक कॉलोनी में रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सिकाउ) शुभकरण ने बताया कि पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वर्तमान में पीड़िता पूरी तरह स्वस्थ है और अपने परिजनों के साथ है। जानकारी के अनुसार, मामले में आरोप एक रिश्तेदार पर ही लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी (महिला अपराध अनुसंधान सेल, जिला पूर्व) शुभकरण स्वयं इस मामले की कमान संभाल रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस किसी भी पक्ष के दावों पर निर्भर न रहकर हर संभावित पहलू (एंगल) से गहराई से जांच कर रही है, ताकि वास्तविकता सामने आ सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सच्चाई मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयानों से ही स्पष्ट होगी। पीड़िता की विस्तृत मेडिकल जांच और कानूनी प्रक्रिया के तहत दर्ज होने वाले आधिकारिक बयानों के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता बच्ची की सुरक्षा और निष्पक्ष साक्ष्य जुटाना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *