जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र स्थित टेनी बिगहा गांव में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल से पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि राजू कुमार की 28 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी का परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर पूजा ने अनाज में रखने वाली सल्फास की गोली खा ली। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया गोली खाने के बाद पूजा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार वालों को जानकारी मिलते ही उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। पूजा के परिजनों ने बताया कि घर में किसी छोटी-मोटी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में यह कदम उठाया। पूजा कुमारी के तीन छोटे बच्चे भी हैं। जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र स्थित टेनी बिगहा गांव में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल से पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि राजू कुमार की 28 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी का परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर पूजा ने अनाज में रखने वाली सल्फास की गोली खा ली। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया गोली खाने के बाद पूजा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार वालों को जानकारी मिलते ही उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। पूजा के परिजनों ने बताया कि घर में किसी छोटी-मोटी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में यह कदम उठाया। पूजा कुमारी के तीन छोटे बच्चे भी हैं।


