गोपालगंज में तेज रफ्तार बाइक ने युवक को कुचला:हवा में उछलकर सड़क पर गिरा, मौके पर मौत, चालक फरार

गोपालगंज में तेज रफ्तार बाइक ने युवक को कुचला:हवा में उछलकर सड़क पर गिरा, मौके पर मौत, चालक फरार

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी दिलीप राम के 45 वर्षीय बेटे राज नाथ राम के रूप में हुई है। युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा
राजनाथ राम अपने घर से लक्ष्मीपुर बाजार में सामान खरीदने के लिए पैदल जा रहा था। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की गति इतनी तेज थी कि युवक संभल नहीं पाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बाइक चालक की तलाश कर रही
हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। पुलिस फरार आरोपी बाइक चालक की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद बाइक समेत मौके से भाग गया था। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी दिलीप राम के 45 वर्षीय बेटे राज नाथ राम के रूप में हुई है। युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा
राजनाथ राम अपने घर से लक्ष्मीपुर बाजार में सामान खरीदने के लिए पैदल जा रहा था। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की गति इतनी तेज थी कि युवक संभल नहीं पाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बाइक चालक की तलाश कर रही
हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। पुलिस फरार आरोपी बाइक चालक की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद बाइक समेत मौके से भाग गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *