गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमरगो पंचायत भवन के सामने हुई। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय बासदेव साव और 65 वर्षीय लखिया देवी (पत्नी लखपत साव) के रूप में हुई है। इस हादसे में 65 वर्षीय धनपत साव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मजदूरी करने के लिए पैदल जा रहे थे बताया गया कि तीनों बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी गांव के निवासी थे। वे रोज की तरह माखमरगो इलाके में मजदूरी करने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दो ने मौके पर तोड़ा दम टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बिरनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमरगो पंचायत भवन के सामने हुई। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय बासदेव साव और 65 वर्षीय लखिया देवी (पत्नी लखपत साव) के रूप में हुई है। इस हादसे में 65 वर्षीय धनपत साव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मजदूरी करने के लिए पैदल जा रहे थे बताया गया कि तीनों बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी गांव के निवासी थे। वे रोज की तरह माखमरगो इलाके में मजदूरी करने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दो ने मौके पर तोड़ा दम टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बिरनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।


