नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में गुरुवार रात करीब 10 बजे सड़क हादसा हुआ। कांच मंदिर के पास एनटीपीसी की फ्लाइऐश परिवहन में लगे एक ट्राले में पीछे से स्कूटी सवार युवक जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहतर इलाज के लिए युवक को जबलपुर रेफर किया घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल गाडरवारा पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान निखिल ताम्रकार (31) के रूप में हुई है, जो चीचली निवासी मुरलीधर ताम्रकार के बेटे हैं। हादसे का संभावित कारण ट्राले की अचानक रफ्तार या विजिबिलिटी की कमी बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


