फतेहाबाद शहर स्थित पॉली क्लीनिक में कार्यरत एक डॉक्टर पर सभी महिला स्टाफ सदस्यों ने गंभीर आरोप जड़े हैं। महिला सदस्यों ने कार्यकारी सीएमओ डॉ.बुधराम के सामने डॉक्टर को खूब खरी खोटी सुनाई। महिला स्टाफ सदस्यों ने अपनी लिखित शिकायत सीएमओ को दी है। जानिए.. स्टाफ सदस्यों ने क्या बताया इन महिला स्टाफ सदस्यों ने बताया कि वे इस कार्यालय में वर्ष 2013 से विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। 1 मई को ही पाॅली क्लीनिक में अतिरिक्त एसएमओ के पद पर एक डॉक्टर ने कार्यभार संभाला है। 8 मई को पूरे स्टाफ से सभी के कमरों में जाकर सामान्य बात की। फिर 11 मई को सभी स्टाफ के उपस्थित होने के उपरांत सारे स्टाफ को कमरा नंबर 5 में उपस्थिति रजिस्टर लेकर बुलाया। सभी स्टाफ के नाम रजिस्टर में पढ़कर सुनाए व महिला स्टाफ के नाम के आगे मिस लगा होने के कारण इस बात पर कहा कि क्या सभी स्टाफ अनमैरिड है क्या। इस पर सभी महिला स्टाफ मना करते हुए कहा कि नहीं सर हम सभी स्टाफ मैरिड है। इस पर जवाब देते हुए कहा गया कि आपके नाम के आगे मिसेज लगा होना चाहिए, मिस क्यों लगाया गया है। इससे पता नहीं चलता कि कौन सा स्टाफ शादीशुदा है और कौन न अविवाहित। इसके बाद सभी स्टाफ को कहा गया कि आप सभी यहां पर friendly माहौल बना कर रखेंगे। यहां की कोई भी और किसी भी प्रकार की बात यहीं तक ही रखेंगे और अपने घर तक नहीं करनी।


