दरभंगा में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग:हाथ में तख्ती लेकर नमाज पढ़ने पहुंचे; मुजफ्फरपुर में RJD एमएलसी बोले- बीजेपी के लोग सच्चे सनातनी नहीं

दरभंगा में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग:हाथ में तख्ती लेकर नमाज पढ़ने पहुंचे; मुजफ्फरपुर में RJD एमएलसी बोले- बीजेपी के लोग सच्चे सनातनी नहीं

दरभंगा में बकरीद का पर्व उत्साह, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई। सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। सदर प्रखंड क्षेत्र के शिशो पश्चिमी ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने हाथों में तख्तियां लेकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और बीफ निर्यात पूरी तरह बंद करने की मांग उठाई। ‘गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करो’ और ‘बीफ निर्यात बंद करो’ जैसे संदेश लिखी तख्तियों के साथ एकजुट नजर आए। इस दौरान पूरा परिसर नारों से गूंज उठा। बजरंग दल और गौ रक्षक संगठनों से अपील इस अभियान का नेतृत्व जनसुराज के नेता डॉ. शोएब अहमद खान ने किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, आपसी सम्मान और सामाजिक सौहार्द सबसे ऊपर है। पहले भी कई मंचों से गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठा चुके हैं। साथ ही उन्होंने गौ रक्षक संगठनों और बजरंग दल जैसे संगठनों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। बीजेपी के लोग गाय के नाम पर सिर्फ राजनीति करते हैं मुजफ्फरपुर में बकरीद की नमाज के बाद राजद एमएलसी कारी सुहैब ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार गाय को माता मानती है तो उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने में क्या दिक्कत है। अगर सरकार इस दिशा में कदम नहीं उठाती है तो राजद इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन करेगा। बीजेपी के नेता सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति करते हैं, जबकि सबसे ज्यादा गौ तस्करी बीजेपी शासित राज्यों में होती है। हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। अगर बीजेपी और हिंदू संगठन गाय को माता मानते हैं तो उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने में परेशानी क्यों है। जनता का समर्थन मिला तो हम इस अभियान को बड़ा रूप देंगे। ‘मोदी सरकार में सबसे ज्यादा बीफ निर्यात’ राजद एमएलसी ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग न तो सच्चे सनातनी हैं और न ही भगवान राम में उनकी सच्ची आस्था है। गाय के नाम पर लोगों को गुमराह किया जाता है और राजनीतिक लाभ लिया जाता है। अगर बीजेपी के लोग गाय को माता मानते हैं तो उसकी रक्षा के लिए ठोस कानून क्यों नहीं बनाते। ये लोग सिर्फ दिखावा करते हैं और समाज में सांप्रदायिक माहौल खराब करने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश दुनिया का सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बना है। बीजेपी शासित राज्यों में सबसे ज्यादा गौ तस्करी होती है। दावा किया कि बीजेपी के कई नेताओं पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। बीजेपी के लोग एक तरफ गाय की रक्षा की बात करते हैं और दूसरी तरफ उन्हीं के शासन में सबसे ज्यादा गौ मांस का निर्यात होता है। देश की जनता को यह सच समझना चाहिए। बड़ी मस्जिद पहुंचे पप्पू यादव वहीं, बकरीद पर पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव एक नए अंदाज में नजर आए। सिर पर टोपी पहने लाइन बाजार स्थित बड़ी मस्जिद पहुंचे। यहां नमाजियों के गले मिले और फिर ईद-उल-अजहा की बधाई दी। मस्जिद के बाहर सांसद पप्पू यादव के साथ सेल्फी लेने वाली की होड़ लगी रही। ‘गरीब और किसान मर रहे हैं’ इस मौके पर सांसद ने कहा कि यह त्याग, समर्पण और ईश्वर के प्रति भक्ति का भी त्योहार है। त्योहार आपसी भाईचारे को दिखाता है। हमारा खून एक है। हम अलग हो ही नहीं सकते। देश को बांटने वाले और नफरत की राजनीत करने वाले मिट जाएंगे। पप्पू यादव हमेशा लोगों के लिए उम्मीद और भरोसा बनकर लोगों के साथ है। नफरत के खिलाफ हम लड़ रहे हैं। देश हमारा आज संकट में है। गैस की कीमतें बढ़ गई। पेट्रोल डीजल पर 25 रुपए तक बढ़ने वाले हैं। छोटे-छोटे व्यापारियों का बोझ बढ़ गया है। किसान की हालात खराब हैं। देश बड़े संकट में खड़ा है। एक तरफ पूरा देश महंगाई से बर्बाद हो रहा है। गरीब, आम आदमी और किसान मर रहे हैं। भारत की इकोनॉमी अमेरिका जा रही है। हम कंगाल हो चुके हैं। हमारा देश नहीं बचेगा, क्योंकि मुद्दों से भटकने के लिए नफरत फैलाया जा रहा है। जाति और धर्म को टारगेट किया जा रहा है।
‘अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करना होगा’ दरभंगा में नमाजियों ने कहा कि कुर्बानी सिर्फ जानवर की नहीं, बल्कि अपनी बुराइयों, गलत इच्छाओं और अहंकार को खत्म करने का भी संदेश देती है। समाज में प्रेम, भाईचारा और इंसानियत कायम रखना ही इस पर्व का असली मकसद है। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। स्थानीय अब्दुल मन्नान अंसारी ने कहा कि कुर्बानी इस बात का प्रतीक है कि सब कुछ अल्लाह का दिया हुआ है। इस्लाम में झूठ बोलना, धोखा देना, किसी की जमीन हड़पना और गरीबों को सताना गलत माना गया है। कुर्बानी देने वाले व्यक्ति की नियत साफ होनी चाहिए। जानवर और कमाई दोनों पाक होने चाहिए, तभी कुर्बानी जायज मानी जाती है मो. युसुफ ने कहा कि इंसान अक्सर अपनी ख्वाहिशों की कुर्बानी नहीं दे पाता। यदि लोग चाह लें तो अपने अंदर की सारी बुराइयों को खत्म कर सकते हैं। हमें अपनी गलत इच्छाओं और बुरी आदतों की भी कुर्बानी देनी होगी। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी इधर, बकरीद को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाए गए हैं। समाज में शांति बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिले में क्यूआरटी टीम, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। साइबर सेल को भी एक्टिव किया गया है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जिले में करीब 450 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। शहर में आठ अतिरिक्त बाइक पुलिस पार्टियां लगातार गश्त कर रही है। जबकि हर अनुमंडल में विशेष क्यूआरटी टीम लगाई गई है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। दरभंगा में बकरीद का पर्व उत्साह, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई। सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। सदर प्रखंड क्षेत्र के शिशो पश्चिमी ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने हाथों में तख्तियां लेकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और बीफ निर्यात पूरी तरह बंद करने की मांग उठाई। ‘गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करो’ और ‘बीफ निर्यात बंद करो’ जैसे संदेश लिखी तख्तियों के साथ एकजुट नजर आए। इस दौरान पूरा परिसर नारों से गूंज उठा। बजरंग दल और गौ रक्षक संगठनों से अपील इस अभियान का नेतृत्व जनसुराज के नेता डॉ. शोएब अहमद खान ने किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, आपसी सम्मान और सामाजिक सौहार्द सबसे ऊपर है। पहले भी कई मंचों से गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठा चुके हैं। साथ ही उन्होंने गौ रक्षक संगठनों और बजरंग दल जैसे संगठनों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। बीजेपी के लोग गाय के नाम पर सिर्फ राजनीति करते हैं मुजफ्फरपुर में बकरीद की नमाज के बाद राजद एमएलसी कारी सुहैब ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार गाय को माता मानती है तो उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने में क्या दिक्कत है। अगर सरकार इस दिशा में कदम नहीं उठाती है तो राजद इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन करेगा। बीजेपी के नेता सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति करते हैं, जबकि सबसे ज्यादा गौ तस्करी बीजेपी शासित राज्यों में होती है। हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। अगर बीजेपी और हिंदू संगठन गाय को माता मानते हैं तो उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने में परेशानी क्यों है। जनता का समर्थन मिला तो हम इस अभियान को बड़ा रूप देंगे। ‘मोदी सरकार में सबसे ज्यादा बीफ निर्यात’ राजद एमएलसी ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग न तो सच्चे सनातनी हैं और न ही भगवान राम में उनकी सच्ची आस्था है। गाय के नाम पर लोगों को गुमराह किया जाता है और राजनीतिक लाभ लिया जाता है। अगर बीजेपी के लोग गाय को माता मानते हैं तो उसकी रक्षा के लिए ठोस कानून क्यों नहीं बनाते। ये लोग सिर्फ दिखावा करते हैं और समाज में सांप्रदायिक माहौल खराब करने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश दुनिया का सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बना है। बीजेपी शासित राज्यों में सबसे ज्यादा गौ तस्करी होती है। दावा किया कि बीजेपी के कई नेताओं पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। बीजेपी के लोग एक तरफ गाय की रक्षा की बात करते हैं और दूसरी तरफ उन्हीं के शासन में सबसे ज्यादा गौ मांस का निर्यात होता है। देश की जनता को यह सच समझना चाहिए। बड़ी मस्जिद पहुंचे पप्पू यादव वहीं, बकरीद पर पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव एक नए अंदाज में नजर आए। सिर पर टोपी पहने लाइन बाजार स्थित बड़ी मस्जिद पहुंचे। यहां नमाजियों के गले मिले और फिर ईद-उल-अजहा की बधाई दी। मस्जिद के बाहर सांसद पप्पू यादव के साथ सेल्फी लेने वाली की होड़ लगी रही। ‘गरीब और किसान मर रहे हैं’ इस मौके पर सांसद ने कहा कि यह त्याग, समर्पण और ईश्वर के प्रति भक्ति का भी त्योहार है। त्योहार आपसी भाईचारे को दिखाता है। हमारा खून एक है। हम अलग हो ही नहीं सकते। देश को बांटने वाले और नफरत की राजनीत करने वाले मिट जाएंगे। पप्पू यादव हमेशा लोगों के लिए उम्मीद और भरोसा बनकर लोगों के साथ है। नफरत के खिलाफ हम लड़ रहे हैं। देश हमारा आज संकट में है। गैस की कीमतें बढ़ गई। पेट्रोल डीजल पर 25 रुपए तक बढ़ने वाले हैं। छोटे-छोटे व्यापारियों का बोझ बढ़ गया है। किसान की हालात खराब हैं। देश बड़े संकट में खड़ा है। एक तरफ पूरा देश महंगाई से बर्बाद हो रहा है। गरीब, आम आदमी और किसान मर रहे हैं। भारत की इकोनॉमी अमेरिका जा रही है। हम कंगाल हो चुके हैं। हमारा देश नहीं बचेगा, क्योंकि मुद्दों से भटकने के लिए नफरत फैलाया जा रहा है। जाति और धर्म को टारगेट किया जा रहा है।
‘अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करना होगा’ दरभंगा में नमाजियों ने कहा कि कुर्बानी सिर्फ जानवर की नहीं, बल्कि अपनी बुराइयों, गलत इच्छाओं और अहंकार को खत्म करने का भी संदेश देती है। समाज में प्रेम, भाईचारा और इंसानियत कायम रखना ही इस पर्व का असली मकसद है। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। स्थानीय अब्दुल मन्नान अंसारी ने कहा कि कुर्बानी इस बात का प्रतीक है कि सब कुछ अल्लाह का दिया हुआ है। इस्लाम में झूठ बोलना, धोखा देना, किसी की जमीन हड़पना और गरीबों को सताना गलत माना गया है। कुर्बानी देने वाले व्यक्ति की नियत साफ होनी चाहिए। जानवर और कमाई दोनों पाक होने चाहिए, तभी कुर्बानी जायज मानी जाती है मो. युसुफ ने कहा कि इंसान अक्सर अपनी ख्वाहिशों की कुर्बानी नहीं दे पाता। यदि लोग चाह लें तो अपने अंदर की सारी बुराइयों को खत्म कर सकते हैं। हमें अपनी गलत इच्छाओं और बुरी आदतों की भी कुर्बानी देनी होगी। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी इधर, बकरीद को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाए गए हैं। समाज में शांति बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिले में क्यूआरटी टीम, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। साइबर सेल को भी एक्टिव किया गया है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जिले में करीब 450 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। शहर में आठ अतिरिक्त बाइक पुलिस पार्टियां लगातार गश्त कर रही है। जबकि हर अनुमंडल में विशेष क्यूआरटी टीम लगाई गई है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *