भोजपुर में खेत में बकरी चले के विवाद में चाचा-भतीजे को चाकू मार दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान विजेंद्र यादव(25) और मनीष कुमार(15) के तौर पर हुई है। बिजेंद्र यादव को पेट-छाती और उसके भतीजे मनीष कुमार को पीठ पर दो जगहों पर चाकू लगी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन की जा रही है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव की है। खेत में बकरी चली गई थी बिजेंद्र यादव ने बताया कि उनकी बकरी गांव के ही हरेराम बाबू के टमाटर के खेत में चरने चली गई थी। इसी विवाद में मेरे घरवालों से नोकझोंक हो रही थी। मैंने कहा कि चलो बात खत्म करो। सभी की बकरी खेत में चली जाती है। इसी बात पर वो लोग भड़क गए। भतीजे मनीष कुमार को चाकू मार दी गई। बीच-बचाव में मुझे भी मारा। गांव के ही हरेराम बाबू के पुत्र विदेशीया पर हमले का आरोप लगाया है। भोजपुर में खेत में बकरी चले के विवाद में चाचा-भतीजे को चाकू मार दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान विजेंद्र यादव(25) और मनीष कुमार(15) के तौर पर हुई है। बिजेंद्र यादव को पेट-छाती और उसके भतीजे मनीष कुमार को पीठ पर दो जगहों पर चाकू लगी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन की जा रही है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव की है। खेत में बकरी चली गई थी बिजेंद्र यादव ने बताया कि उनकी बकरी गांव के ही हरेराम बाबू के टमाटर के खेत में चरने चली गई थी। इसी विवाद में मेरे घरवालों से नोकझोंक हो रही थी। मैंने कहा कि चलो बात खत्म करो। सभी की बकरी खेत में चली जाती है। इसी बात पर वो लोग भड़क गए। भतीजे मनीष कुमार को चाकू मार दी गई। बीच-बचाव में मुझे भी मारा। गांव के ही हरेराम बाबू के पुत्र विदेशीया पर हमले का आरोप लगाया है।


