भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने किशोर को मारी गोली:प्रेम-प्रसंग में वारदात को दिया अंजाम, गांव की लड़की से चल रहा था अफेयर

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने किशोर को मारी गोली:प्रेम-प्रसंग में वारदात को दिया अंजाम, गांव की लड़की से चल रहा था अफेयर

भोजपुर में प्रेम-प्रसंग में एक किशोर को गोली मार दी। बुलेट कमर के पास दाहिने साइड लगी है। गंभीर हालत में इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में एडमिट कराया है। घायल की पहचान धंडीहा वार्ड-4 निवासी देव किशोर यादव के पुत्र दिनेश कुमार(16) के तौर पर हुई है। इंटर में पढ़ता है। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया स्टेशन नर्सरी रोड चबूतरा के पास की है।
समोसा खाकर घर लौट रहा था दिनेश ने बताया कि गांव के ही करीमन पांडेय की बेटी से 2023 से अफेयर चल रहा था। इस बीच उसका ब्रेकअप हो गया। बात करना बंद कर दिया था। इसे लेकर उसके परिजन की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसे मारने की भी धमकी दी गई थी। सोमवार की देर शाम समोसा खाकर बाइक से घर लौट रहा था। करीमन पांडेय और उसका बेटा फायरिंग करने लगा। बुलेट लगने के बाद जमीन पर गिर पड़ा। चार से पांच राउंड फायरिंग हुई है। जांच में जुटी पुलिस वहीं, SDPO 2 रंजीत कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग फरार है। मामला संदिग्ध है, लेकिन घायल बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। भोजपुर में प्रेम-प्रसंग में एक किशोर को गोली मार दी। बुलेट कमर के पास दाहिने साइड लगी है। गंभीर हालत में इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में एडमिट कराया है। घायल की पहचान धंडीहा वार्ड-4 निवासी देव किशोर यादव के पुत्र दिनेश कुमार(16) के तौर पर हुई है। इंटर में पढ़ता है। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया स्टेशन नर्सरी रोड चबूतरा के पास की है।
समोसा खाकर घर लौट रहा था दिनेश ने बताया कि गांव के ही करीमन पांडेय की बेटी से 2023 से अफेयर चल रहा था। इस बीच उसका ब्रेकअप हो गया। बात करना बंद कर दिया था। इसे लेकर उसके परिजन की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसे मारने की भी धमकी दी गई थी। सोमवार की देर शाम समोसा खाकर बाइक से घर लौट रहा था। करीमन पांडेय और उसका बेटा फायरिंग करने लगा। बुलेट लगने के बाद जमीन पर गिर पड़ा। चार से पांच राउंड फायरिंग हुई है। जांच में जुटी पुलिस वहीं, SDPO 2 रंजीत कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग फरार है। मामला संदिग्ध है, लेकिन घायल बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *