भिवानी में पशुओं की चोरी:प्लाटों में बंधी 4 भैंस व 2 कटड़ियों को चुरा ले गए, लाखों रुपए कीमत

भिवानी में पशुओं की चोरी:प्लाटों में बंधी 4 भैंस व 2 कटड़ियों को चुरा ले गए, लाखों रुपए कीमत

भिवानी 2 गांवों में प्लाटों में बंधी हुई 4 भैंस व 2 कटड़ियां चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात रात के समय हुई, जब भैंस प्लाट में बंधी हुई थी। इसी दौरान पीछे से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके फरार हो गए। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव बामला निवासी अजय ने खरक कलां पुलिस चौकी में शिकायत दी। जिसमें बताया कि 1-2 मार्च की रात को उनके प्लाट से 2 भैंस कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जब सुबह उठा तो प्लाट से भैंस चोरी हुई मिली। जो घटना सुबह करीब 3 से 4 बजे की है। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। जिसमें कहा कि उसकी दोनों भैंसों की कीमत करीब 4 लाख रुपए है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। 2 भैंस व 2 कटड़ी चोरी
भिवानी के गांव ढाणी नौरंगाबाद निवासी ज्योति ने खरक कलां पुलिस चौकी में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 1 मार्च की रात को वह अपने प्लाट में 2 भैंस व 2 कटड़ी किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। जिसमें बताया कि उसकी भैंसों की कीमत करीब 3 लाख रुपए थी। वहीं घटना रात करीब एक बजे से तीन बजे के बीच हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *