परसौनी के बेनीपुर में चिंगारी से 3 घर जले:1 व्यक्ति की मौत, 2 भैंस और 6 बकरियां भी जलीं, मवेशियों के लिए आग जलाई गई थी

परसौनी के बेनीपुर में चिंगारी से 3 घर जले:1 व्यक्ति की मौत, 2 भैंस और 6 बकरियां भी जलीं, मवेशियों के लिए आग जलाई गई थी

सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर पंचायत अंतर्गत बेनीपुर गांव के वार्ड संख्या-12 में बुधवार देर रात मच्छर भगाने के लिए जलाई गई आग की चिंगारी से भीषण अग्निकांड हो गया। इस घटना में तीन घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए और गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो भाइयों के घर धू-धू कर जले जानकारी के अनुसार, रामजस राय और मुसाफिर राय (55) के घर के पास मवेशियों को मच्छरों से बचाने के लिए आग जलाई गई थी। देर रात इसी आग से निकली चिंगारी ने एक फूस के घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों भाइयों के घर धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटों ने पास स्थित रामजस राय के पुत्र कमलेश राय के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनका घर भी जलकर नष्ट हो गया। घायल की हालत बिगड़ने पर एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया अगलगी के दौरान 55 वर्षीय मुसाफिर राय गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसौनी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया। वहां हालत बिगड़ने पर उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार पर आजीविका का संकट इस अग्निकांड में दो भैंस और 6 से अधिक बकरियां भी जलकर मर गईं। घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, साइकिल, फर्नीचर, आभूषण, जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, बैंक पासबुक और नगद समेत लाखों रुपये का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार के सामने अब आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण चाहकर भी कुछ नहीं बचा सके। उधर, मुजफ्फरपुर में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी प्रभारी अंचलाधिकारी ओमकार नाथ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। कर्मचारी ललित किशोर दास घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर पंचायत अंतर्गत बेनीपुर गांव के वार्ड संख्या-12 में बुधवार देर रात मच्छर भगाने के लिए जलाई गई आग की चिंगारी से भीषण अग्निकांड हो गया। इस घटना में तीन घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए और गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो भाइयों के घर धू-धू कर जले जानकारी के अनुसार, रामजस राय और मुसाफिर राय (55) के घर के पास मवेशियों को मच्छरों से बचाने के लिए आग जलाई गई थी। देर रात इसी आग से निकली चिंगारी ने एक फूस के घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों भाइयों के घर धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटों ने पास स्थित रामजस राय के पुत्र कमलेश राय के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनका घर भी जलकर नष्ट हो गया। घायल की हालत बिगड़ने पर एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया अगलगी के दौरान 55 वर्षीय मुसाफिर राय गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसौनी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया। वहां हालत बिगड़ने पर उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार पर आजीविका का संकट इस अग्निकांड में दो भैंस और 6 से अधिक बकरियां भी जलकर मर गईं। घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, साइकिल, फर्नीचर, आभूषण, जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, बैंक पासबुक और नगद समेत लाखों रुपये का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार के सामने अब आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण चाहकर भी कुछ नहीं बचा सके। उधर, मुजफ्फरपुर में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी प्रभारी अंचलाधिकारी ओमकार नाथ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। कर्मचारी ललित किशोर दास घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *