बेगूसराय में पुलिस ने सिगरेट जालसाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नगर थाना पुलिस ने महमदपुर में छापेमारी कर एक ऐसी मिनी फैक्ट्री को पकड़ा है, जहां घर की चहारदीवारी के अंदर नामी-गिरामी कंपनियों के नाम पर नकली सिगरेट बनाई और पैक की जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक शातिर धंधेबाज को गिरफ्तार किया है, जो पिछले काफी समय से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। दरअसल नगर थाना के पीटीसी संतोष कुमार पंडित को सूचना मिली थी कि महमदपुर में एक मकान में किराएदार संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। 42 साल का एक आरोपी गिरफ्तार पूरी जानकारी लेने के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही मकान से निकलकर एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, जिसे जवानों ने खदेड़कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिव शक्ति कुमार (42) के रूप में हुई है। एसपी मनीष ने बताया कि शिवशक्ति कुमार लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में महमदपुर में किराए पर रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि बाजार से खुला तंबाकू और नामी सिगरेट कंपनियों के खाली डिब्बे खरीदता था। इसके बाद वह घर में ही सिगरेट भरकर उन्हें सील करता था। इसके बाद शहर के छोटे दुकानदारों और ग्रामीण इलाकों में ऊंचे दामों पर बेच देता था। छापेमारी में 4 लाख का नकली माल बरामद छापेमारी में कमरे से स्टार लिबर्टी (Star Liberty) ब्रांड का 2400 पैकेट, गोल्ड फ्लैक (Gold Flake) ब्रांड का 4000 से अधिक पैकेट एवं विल्स फ्लेक (Wills Flake) का 3600 खाली पैकेट और प्रिंटेड कागज की 105 शीट मिला है। छापेमारी में पुलिस की टीम ने मौके पर से तुलसी जर्दा (Tulsi Zarda) का 580 पैकेट नकली जर्दा एवं HP इंडस्ट्रियल प्रिंटिंग कार्ट्रिज (मेड इन चाइना) और एडॉप्टर भी बरामद किया है। आशंका है कि इसका इस्तेमाल पैकेटों पर जाली मैन्युफैक्चरिंग डेट और बैच नंबर डालने के लिए किया जाता था। लंबे समय से सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा था आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार शिव शक्ति कुमार से इन सिगरेटों और सामग्री के संबंध में वैध लाइसेंस या खरीद-बिक्री के दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी कागज पेश नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि नकली सिगरेट का यह धंधा न केवल आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। बल्कि सरकार के राजस्व को भी बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। इस तरह की सिगरेट में इस्तेमाल होने वाला तंबाकू मानकों पर खरा नहीं उतरता, जिससे कैंसर जैसे रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बिना जीएसटी और लाइसेंस के चल रहे इस धंधे से सरकार को लाखों की चपत लग रही थी। नगर थाना पुलिस ने आरोपी शिव शक्ति कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बरामद सिगरेट का बाजार मूल्य 4 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है। अब यह जांच कर रही है कि आरोपी को चाइनीज प्रिंटिंग मशीन और कच्चा माल कहां से मिलता था। जांच चल रही है कि कहीं इस गिरोह के तार अंतर्राज्यीय सिंडिकेट से तो नहीं जुड़े हैं। बेगूसराय के कौन-कौन से दुकानदार इस नकली माल की सप्लाई ले रहे थे। बेगूसराय में पुलिस ने सिगरेट जालसाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नगर थाना पुलिस ने महमदपुर में छापेमारी कर एक ऐसी मिनी फैक्ट्री को पकड़ा है, जहां घर की चहारदीवारी के अंदर नामी-गिरामी कंपनियों के नाम पर नकली सिगरेट बनाई और पैक की जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक शातिर धंधेबाज को गिरफ्तार किया है, जो पिछले काफी समय से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। दरअसल नगर थाना के पीटीसी संतोष कुमार पंडित को सूचना मिली थी कि महमदपुर में एक मकान में किराएदार संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। 42 साल का एक आरोपी गिरफ्तार पूरी जानकारी लेने के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही मकान से निकलकर एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, जिसे जवानों ने खदेड़कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिव शक्ति कुमार (42) के रूप में हुई है। एसपी मनीष ने बताया कि शिवशक्ति कुमार लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में महमदपुर में किराए पर रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि बाजार से खुला तंबाकू और नामी सिगरेट कंपनियों के खाली डिब्बे खरीदता था। इसके बाद वह घर में ही सिगरेट भरकर उन्हें सील करता था। इसके बाद शहर के छोटे दुकानदारों और ग्रामीण इलाकों में ऊंचे दामों पर बेच देता था। छापेमारी में 4 लाख का नकली माल बरामद छापेमारी में कमरे से स्टार लिबर्टी (Star Liberty) ब्रांड का 2400 पैकेट, गोल्ड फ्लैक (Gold Flake) ब्रांड का 4000 से अधिक पैकेट एवं विल्स फ्लेक (Wills Flake) का 3600 खाली पैकेट और प्रिंटेड कागज की 105 शीट मिला है। छापेमारी में पुलिस की टीम ने मौके पर से तुलसी जर्दा (Tulsi Zarda) का 580 पैकेट नकली जर्दा एवं HP इंडस्ट्रियल प्रिंटिंग कार्ट्रिज (मेड इन चाइना) और एडॉप्टर भी बरामद किया है। आशंका है कि इसका इस्तेमाल पैकेटों पर जाली मैन्युफैक्चरिंग डेट और बैच नंबर डालने के लिए किया जाता था। लंबे समय से सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा था आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार शिव शक्ति कुमार से इन सिगरेटों और सामग्री के संबंध में वैध लाइसेंस या खरीद-बिक्री के दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी कागज पेश नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि नकली सिगरेट का यह धंधा न केवल आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। बल्कि सरकार के राजस्व को भी बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। इस तरह की सिगरेट में इस्तेमाल होने वाला तंबाकू मानकों पर खरा नहीं उतरता, जिससे कैंसर जैसे रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बिना जीएसटी और लाइसेंस के चल रहे इस धंधे से सरकार को लाखों की चपत लग रही थी। नगर थाना पुलिस ने आरोपी शिव शक्ति कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बरामद सिगरेट का बाजार मूल्य 4 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है। अब यह जांच कर रही है कि आरोपी को चाइनीज प्रिंटिंग मशीन और कच्चा माल कहां से मिलता था। जांच चल रही है कि कहीं इस गिरोह के तार अंतर्राज्यीय सिंडिकेट से तो नहीं जुड़े हैं। बेगूसराय के कौन-कौन से दुकानदार इस नकली माल की सप्लाई ले रहे थे।


