बरेली में पेट्रोल डालकर घर में लगाई आग:धमकी के बाद युवक ने की वारदात, चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

बरेली में पेट्रोल डालकर घर में लगाई आग:धमकी के बाद युवक ने की वारदात, चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्वारी में एक घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में घर का लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम ग्वारी निवासी महेंद्र पाल पुत्र बालक राम ने बहेड़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने वारदात से पहले उन्हें फोन कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी थी। इसके बाद देर रात उनके घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा कपड़ा, चारपाई, चौखट, खिड़कियां समेत लगभग 8 कुंतल लाही, 10 कुंतल गेहूं और 5 कुंतल धान जलकर नष्ट हो गया। घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी पूरी तरह जल गईं। पुलिस ने इस मामले में अरुण कुमार पुत्र राम नारायण (निवासी ग्राम बरा, थाना पुलभट्टा, जिला उधम सिंह नगर) तथा भारत, राजू और शंकर लाल (निवासीगण ग्राम ग्वारी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना बहेड़ी पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महेंद्र पाल ने बताया कि घटना के समय उनका पूरा परिवार एक शादी समारोह में बहेड़ी किंग रिसॉर्ट में था। गांव के लोगों से फोन पर सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे, तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *