बदायूं में पिता ने मासूम को छत से फेंका:तीसरे दिन भी परिजनों ने नहीं दी तहरीर, समझौते की अटकलें

बदायूं में पिता ने मासूम को छत से फेंका:तीसरे दिन भी परिजनों ने नहीं दी तहरीर, समझौते की अटकलें

बदायूं में पांच महीने के मासूम को छत से फेंककर हत्या के मामले में तीसरे दिन भी परिजनों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच समझौते की अटकलें लगाई जा रही हैं। यह घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव की है। यहां प्रमोद के बेटे सौरभ की रविवार को बारात जानी थी। समारोह में शामिल होने के लिए सौरभ की बहन कुमकुम, जो संभल के बेहटरसूल गांव निवासी बॉबी की पत्नी है, अपने पांच साल के बेटे प्रशांत और पांच महीने के बेटे राघव के साथ 6 अप्रैल को आई थी। शनिवार रात करीब 9 बजे बॉबी अपनी ससुराल पहुंचा। परिवार के अन्य सदस्य गांव में एक अन्य लगुन समारोह में गए हुए थे। बॉबी ने पहले कुमकुम से मारपीट का प्रयास किया, लेकिन वह अन्य रिश्तेदार महिलाओं के बीच छिप गई। इसके बाद आरोपी बॉबी छत पर पहुंचा और प्रमोद की पत्नी सुनीता से अपना बेटा मांगा। उस समय राघव सुनीता की गोद में था। सुनीता ने बच्चे को बॉबी को दे दिया। गोद में लेने के बाद बॉबी ने बच्चे को छत से नीचे पक्की सड़क पर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद गांव वालों और रिश्तेदारों ने आरोपी बॉबी को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस कारण आरोपी को हिरासत में रखने का कोई आधार नहीं बनता। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *