बदायूं में आंधी से मठ पर पेड़ गिरा:मलबे में दबकर एक युवक की मौत, बारिश से बचने के लिए नीचे खड़े थे

बदायूं में आंधी से मठ पर पेड़ गिरा:मलबे में दबकर एक युवक की मौत, बारिश से बचने के लिए नीचे खड़े थे

बदायूं के बिसौली तहसील क्षेत्र में रविवार शाम तेज आंधी-बारिश के दौरान एक पेड़ मठ पर गिर गया। इस हादसे में मठ ढह गया और मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सैंडोला गांव में हुई। गांव के बाहर स्थित मंदिर परिसर में बने मठ के पास 45 वर्षीय अहिवरन सिंह पुत्र हरि सिंह बारिश से बचने के लिए खड़े थे। इसी दौरान तेज आंधी के कारण पास खड़े एक पुराने पीपल के पेड़ की डाल टूटकर सीधे मठिया पर आ गिरी। भारी डाल के गिरते ही मठिया का ढांचा ढह गया और अहिवरन सिंह मलबे के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल टूटना पाया गया है। मृतक अहिवरन सिंह अपने पीछे दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र लगभग आठ वर्ष और तीन वर्ष है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *