अररिया में भतीजे ने चाचा के सिर में मारी गोली:लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद में हत्या,परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

अररिया में भतीजे ने चाचा के सिर में मारी गोली:लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद में हत्या,परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

अररिया नगर थाना क्षेत्र के बांसबारी पंचायत स्थित बलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान परवेज के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर भतीजे और चाचा के बीच तनाव था। इसी विवाद के दौरान भतीजे ने कथित तौर पर अपने चाचा परवेज के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परवेज को इलाज के लिए सदर अस्पताल, अररिया ले जाया गया। हालांकि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव में तनाव का माहौल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। अररिया नगर थाना क्षेत्र के बांसबारी पंचायत स्थित बलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान परवेज के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर भतीजे और चाचा के बीच तनाव था। इसी विवाद के दौरान भतीजे ने कथित तौर पर अपने चाचा परवेज के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परवेज को इलाज के लिए सदर अस्पताल, अररिया ले जाया गया। हालांकि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव में तनाव का माहौल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *