38 डिग्री गर्मी में 2100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:जमुई में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए 12KM लंबी शोभायात्रा

38 डिग्री गर्मी में 2100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:जमुई में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए 12KM लंबी शोभायात्रा

जमुई के खैरा प्रखंड के गोपालपुर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के उपलक्ष्य में एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 38 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच, 2100 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर लगभग 12 किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी की। शोभायात्रा गोपालपुर स्थित यज्ञ स्थल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन के बाद शुरू हुई। यह यात्रा रायपुरा स्थित नवनिर्मित मां दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद शोभायात्रा गोपालपुर, चरघरा, खैरा बाजार, खैरा हाई स्कूल मोड़, नवडीहा, केंडीह और बल्लोपुर होते हुए किऊल नदी के नरियाना घाट पहुंची। यहां वरुण देव का आह्वान कर कलश में जल भरा गया। घाट पर शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से पूरा माहौल आध्यात्मिक हो गया। जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे, जहां कलश स्थापना के साथ यात्रा का समापन हुआ। कलश शोभा यात्रा के दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती हुई आगे बढ़ रही थीं, और उनके पीछे हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ‘जय श्रीराम’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष कर रही थी। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही। इस दौरान हाथी, घोड़े, रथ, ढोल-नगाड़े और भक्ति संगीत ने यात्रा को और भी आकर्षक बना दिया। भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान और भगवान शंकर का रूप धारण किए कलाकार लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। यह महायज्ञ सनातन धर्म महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य जयदेव जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ के यजमान अमित कुमार चौरसिया और प्रियंका कुमारी हैं। वृंदावन की कथावाचक किशोरी गौरी प्रिया प्रतिदिन कथा प्रवचन करेंगी, जबकि यज्ञाचार्य के रूप में शालिग्राम पांडेय वैदिक अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि नौ दिनों तक प्रतिदिन कथा, हवन और रासलीला का आयोजन होगा। इसके लिए बनारस से नौ विद्वान ब्राह्मण भी आए हैं, जो अनुष्ठानों में सहयोग कर रहे हैं। शोभा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह पर लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत और नींबू पानी की व्यवस्था की थी। कई जगहों पर ग्रामीणों ने सड़क पर पानी का छिड़काव भी किया ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। जमुई के खैरा प्रखंड के गोपालपुर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के उपलक्ष्य में एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 38 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच, 2100 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर लगभग 12 किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी की। शोभायात्रा गोपालपुर स्थित यज्ञ स्थल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन के बाद शुरू हुई। यह यात्रा रायपुरा स्थित नवनिर्मित मां दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद शोभायात्रा गोपालपुर, चरघरा, खैरा बाजार, खैरा हाई स्कूल मोड़, नवडीहा, केंडीह और बल्लोपुर होते हुए किऊल नदी के नरियाना घाट पहुंची। यहां वरुण देव का आह्वान कर कलश में जल भरा गया। घाट पर शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से पूरा माहौल आध्यात्मिक हो गया। जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे, जहां कलश स्थापना के साथ यात्रा का समापन हुआ। कलश शोभा यात्रा के दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती हुई आगे बढ़ रही थीं, और उनके पीछे हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ‘जय श्रीराम’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष कर रही थी। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही। इस दौरान हाथी, घोड़े, रथ, ढोल-नगाड़े और भक्ति संगीत ने यात्रा को और भी आकर्षक बना दिया। भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान और भगवान शंकर का रूप धारण किए कलाकार लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। यह महायज्ञ सनातन धर्म महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य जयदेव जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ के यजमान अमित कुमार चौरसिया और प्रियंका कुमारी हैं। वृंदावन की कथावाचक किशोरी गौरी प्रिया प्रतिदिन कथा प्रवचन करेंगी, जबकि यज्ञाचार्य के रूप में शालिग्राम पांडेय वैदिक अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि नौ दिनों तक प्रतिदिन कथा, हवन और रासलीला का आयोजन होगा। इसके लिए बनारस से नौ विद्वान ब्राह्मण भी आए हैं, जो अनुष्ठानों में सहयोग कर रहे हैं। शोभा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह पर लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत और नींबू पानी की व्यवस्था की थी। कई जगहों पर ग्रामीणों ने सड़क पर पानी का छिड़काव भी किया ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *