उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी और तराई समेत कुल 37 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति हवा चलेगी। वही, बृहस्पतिवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार हवाएं चलीं, जबकि बुंदेलखंड समेत दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। बांदा 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और फतेहपुर में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिमी यूपी और तराई समेत कुल 37 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने व गरज चमक की आशंका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार से प्रदेशभर में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। शनिवार से लू प्रभावित जिलों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। आपदा से 111 लोगों की मौत, 72 घायल प्रदेश में बीते 24 घंटे में खराब मौसम के कारण 26 जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से 111 जनहानि हुईं, जबकि 72 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 170 पशुहानि तथा 227 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रयागराज में 21, मिर्जापुर में 19, फतेहपुर में 11 तथा संत रविदास नगर में 16 जनहानि हुई हैं। गरज चमक व तेज रफ्तार हवाएं चलने की आशंका चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ? 15 मई: पूरे प्रदेश में तेज धूप निकलेगी। आसमान साफ रहेगा। पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 16 मई: आसमान साफ रहेगा और तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी। रात में भी गर्मी का एहसास होगा। कुछ इलाकों में लू चलेगी। 17 मई: पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। 18 मईः पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। लू चलने से गर्मी बढ़ेगी। 19 मई: पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। लू चलने के आसार हैं। ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री पार करेगा। सर्वाधिक तापमान वाले जिलों का तापमान बांदा 45.2 झांसी 44.1 जालौन 43.2 प्रयागराज 42.5 आगरा 41.4 न्यूनतम तापमान वाले जिले महाराजगंज 20 बाराबंकी 20.5 बस्ती 21 मेरठ 21.3 मुरादाबाद 21.4


