लखनऊ- विद्या मंदिर स्कूल विवाद में सोमवार को अहम सुनवाई:प्रशासन के सामने पक्ष रखेगा स्कूल प्रबंधन, 243 छात्राओं का भविष्य दांव पर

लखनऊ- विद्या मंदिर स्कूल विवाद में सोमवार को अहम सुनवाई:प्रशासन के सामने पक्ष रखेगा स्कूल प्रबंधन, 243 छात्राओं का भविष्य दांव पर

लखनऊ के नरही स्थित विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल को खाली कराए जाने के मामले में सोमवार को अहम सुनवाई होगी। जिलाधिकारी विशाख जी. के निर्देश पर विद्यालय की प्रबंध समिति को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपर जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले का समाधान निकाला जाएगा। कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद 4 जून को अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में विद्यालय परिसर को खाली कराया गया था। ग्रीष्मावकाश के दौरान हुई इस कार्रवाई में स्कूल के अभिलेख, फर्नीचर, कंप्यूटर, पंखे और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी परिसर से बाहर निकाल दी गई थी। इसके बाद से विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों ने किया प्रदर्शन शनिवार को विद्यालय के बाहर शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और छात्राओं ने प्रदर्शन कर स्कूल को कब्जे से मुक्त कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विद्यालय के भविष्य और छात्रों की पढ़ाई को लेकर डर का माहौल बन गया है। 1936 से संचालित है संस्थान विद्यालय की प्रबंधिका संतोष रस्तोगी ने बताया कि वर्ष 1936 से संचालित यह शिक्षण संस्थान हजारों छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय को बंद कराने की साजिश की जा रही है। उनके अनुसार वर्तमान में स्कूल में 243 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आती हैं। विद्यालय बचाने की उठी मांग मामले को लेकर विधायक और पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर विद्यालय को बचाने की मांग की है। वहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के महासचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक और अपर जिलाधिकारी के समक्ष सभी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे। बच्चों के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़ जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रबंध समिति को सभी दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है और मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय है और इसे बंद नहीं होने दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *