जयपुर में अवैध डांस बार सीज:भास्कर इन्वेस्टिगेशन के बाद एक्शन, लड़कियों की लग रही बोली, ग्राहक उड़ाते नोट, राजस्थान में सख्त गाइडलाइन बनेगी

जयपुर में अवैध डांस बार सीज:भास्कर इन्वेस्टिगेशन के बाद एक्शन, लड़कियों की लग रही बोली, ग्राहक उड़ाते नोट, राजस्थान में सख्त गाइडलाइन बनेगी

जयपुर के पॉश इलाकों में बीयर बार की आड़ में चल रहे दो अवैध डांस बार को सीज कर दिया है। इन बार में अश्लील डांस हो रहे थे। गर्ल्स पर कस्टमर नोट उड़ाते थे। रशियन कॉल गर्ल्स बुलाई जाती, जिनकी 7 से 18 हजार रुपए तक बोली लगती। कभी ऐसे डांस बार मुंबई और दूसरी मेट्रो सिटीज में थे। वहां तो नोट उड़ाने और अश्लील डांस पर पाबंदी लग गई, लेकिन दैनिक भास्कर एप के रिपोर्टर ने कई दिनों तक इस मामले में इन्वेस्टिगेशन की तो सामने आया कि जयपुर के इन बार में रात 10 बजे के बाद हर हद पार हो जाती है। रिपोर्टर ने ग्राहक बनकर इन अवैध डांस बार और इनमें चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इस खुलासे के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए विभाग ने सिंधी कैंप स्थित वी-बार और मालवीय नगर स्थित ब्लू डेन बार को सीज कर दिया है। स्थाई रूप से लाइसेंस निरस्त करने का प्रपोजल भी भेजा गया है। विभाग ने इस मामले में राजस्थान में सख्त गाइलाइन और मॉनिटरिंग का प्लान भी बनाया है। अब आबकारी विभाग अब जयपुर में संचालित होने वाले सभी बार पर नजर रखने के लिए एक विशेष एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। इसके तहत विभाग के आला अधिकारी देर रात इन बीयर बार में निरीक्षण करेंगे और डिकॉय ऑपरेशन चलाएंगे, ताकि बीयर बार की आड़ में डांस बार और सेक्स रैकेट पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में सामने आया सच दोनों बार में करीब 30 से 40 डांसर थी। शराब पी रहे कस्टमर को आकर्षित करने के लिए अश्लील डांस कर रही थीं। टेबल पर बैठे ज्यादातर कस्टमर नशे में थे। इशारे से अपनी-अपनी पसंद की लड़की को पास बुला रहे थे। लड़की इग्नोर कर रही थी तो जेब से 500-500 रुपए के नोटों के बंडल निकाल रहे थे। नोट देखकर लड़कियां पास आ रही थीं। कस्टमर उन्हें पैसे दे रहे थे और गलत तरीके से छू रहे थे। बार बंद होने के समय लड़कियों को डांस बार से बाहर लाकर उनके साथ डील की जा रही थी। कई अनजान कस्टमर को लड़कियां मना भी कर रही थीं। कई रेगुलर ग्राहक डील होने के बाद लड़की को अपने साथ ले जा रहे थे। ये सब कुछ रिपोर्टर ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। विभाग ने टीमें गठित कर छापेदारी की रविवार को इस खुलासे के बाद आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने तुरंत बीयर बार पर रेड करने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद सहायक आबकारी अधिकारी (AEO) शिवकुमार चौधरी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक अरुण अग्रवाल और कार्तिकेय द्वारा देर रात यह संयुक्त कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग ने दोनों बीयर बार के खिलाफ लाइसेंस शर्तों के घोर उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। दोनों बार संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 58-सी (58C) के तहत कार्रवाई की। लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा जयपुर आबकारी विभाग के सहायक आबकारी अधिकारी (AEO) शिवकुमार चौधरी ने बताया कि दोनों बीयर बार पर देर रात रेड की गई थी। हालांकि, कार्रवाई के वक्त मौके पर टीम को कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली, लेकिन समाचार में इन दोनों बारों में चल रही अनैतिक गतिविधियों के पुख्ता सबूत और साक्ष्य प्रकाशित किए गए थे। इन्हीं साक्ष्यों को आधार मानते हुए आबकारी टीम ने दोनों बार को तुरंत सीज कर दिया। इसके साथ ही, दोनों बार के लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त करने के लिए जिला आबकारी अधिकारी की ओर से प्रप्रोजल बनाकर आबकारी आयुक्त को भेज दिया गया है। आबकारी विभाग अब देर रात चलाएगा ‘डिकॉय ऑपरेशन’ इसके अलावा आबकारी विभाग के अधिकारी एक विशेष एक्शन प्लान तैयार कर रहे हैं, जिसे इसी महीने से लागू किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि यह पूरा ऑपरेशन आबकारी आयुक्त के सीधे सुपरविजन में चलाया जाएगा। इसके तहत आबकारी निरीक्षक अपनी टीमों के साथ रात के समय जयपुर के अलग-अलग बार में गुप्त तौर पर अपने डिकॉय भेजकर जमीनी स्थिति की जांच करेंगे। बार में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अनैतिक गतिविधि पाए जाने पर तुरंत सीजिंग और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जयपुर में अवैध डांस बार, ग्राहक उड़ाते हैं नोट:डिमांड पर जमीन पर लेटकर नाचने लगी लड़की, रशियन कॉल गर्ल की 18 हजार तक बोली अश्लील गानों पर डांस करती लड़कियां। डांस के बहाने उन्हें गलत तरीके से छूते कस्टमर। एक हाथ में शराब का गिलास और दूसरे हाथ में इन बार डांसर पर उड़ाने के लिए नोटों की गड्‌डी। एक घंटे और पूरी रात के लिए लड़कियों की डील। ये है बीयर बार की आड़ में चल रहे अवैध डांस बार का सच। (पढ़िए पूरी खबर)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *