IIT-BHU का 15वां दीक्षांत समारोह आज:कुमार मंगलम बिड़ला होंगे मुख्य अतिथि; 2048 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

IIT-BHU का 15वां दीक्षांत समारोह आज:कुमार मंगलम बिड़ला होंगे मुख्य अतिथि; 2048 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

आईआईटी बीएचयू का 15वां दीक्षांत समारोह आज स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित होगा। समारोह में आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान संस्थान के 2,048 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने बताया कि इस वर्ष बीटेक की 1,106, इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (आईडीडी) की 385, एमटेक/एमफार्मा की 322, पीएचडी की 182, एमएससी की 39 और बीआर्क की 14 उपाधियां दी जाएंगी। 62 विद्यार्थियों को मिलेंगे 124 मेडल और पुरस्कार
दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 विद्यार्थियों को कुल 124 मेडल और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें एक प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल शामिल है, जो बीटेक, बीआर्क और इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। वहीं, दो विद्यार्थियों को डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ सर्वांगीण प्रदर्शन, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल के लिए दिया जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *