BOI, SBI, BOB और PNB से 30, 40, 50, 60 लाख का होम लोन लें तो कितनी बनेगी EMI, समझिए कैलकुलेशन

BOI, SBI, BOB और PNB से 30, 40, 50, 60 लाख का होम लोन लें तो कितनी बनेगी EMI, समझिए कैलकुलेशन

Home Loan Calculator: होम लोन की ब्याज दर में थोड़ा सा अंतर आपके द्वारा पूरी लोन अवधि के दौरान चुकाई जाने वाली ब्याज की रकम में बड़ा फर्क ला सकता है। इसलिए होम लोन लेने से पहले विभिन्न बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए। जहां सबसे कम ब्याज दर हो, वहां से लोन लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ब्याज दर के साथ ही प्रोसेसिंग फीस, प्री-पेमेंट चार्जेज और कई सारे दूसरे शुल्क भी हर बैंक में अलग-अलग होते हैं। ऐसे में इनके बारे में भी अच्छे से पता कर लें।

सरकारी बैंकों में इस समय होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर 7.10 फीसदी ऑफर हो रही है। बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया यह ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि विभिन्न सरकारी बैंकों की ब्याज दरों में कितना फर्क आ रहा है।

होम लोन पर सरकारी बैंकों की ब्याज दरें

बैंक 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज दर (प्रतिशत में) 30 लाख से अधिक और 75 लाख रुपये तक के लोन पर ब्याज दर (प्रतिशत में) 75 लाख रुपये से ऊपर के होम लोन पर ब्याज दर (प्रतिशत में)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 7.25-8.95 7.25-8.95 7.25-8.95
बैंक ऑफ बड़ौदा 7.20-9.00 7.20-9.00 7.20-9.25
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.15-9.60 7.15-9.60 7.15-9.60
पंजाब नेशनल बैंक 7.25-9.25 7.20-9.15 7.20-9.15
बैंक ऑफ इंडिया 7.10-10.00 7.10-10.00 7.10-10.25
केनरा बैंक 7.25-10.00 7.20-10.00 7.15-9.90
यूको बैंक 7.15-9.25 7.15-9.25 7.15-9.25
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.10-9.90 7.10-9.90 7.10-9.90
पंजाब एंड सिंध बैंक 7.30-10.70 7.30-10.70 7.30-10.70
इंडियन ओवरसीज बैंक 7.10 से शुरू 7.10 से शुरू 7.10 से शुरू
इंडियन बैंक 7.15-9.55 7.15-9.55 7.15-9.55
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.10-9.15 7.10-9.15 7.10-9.15

बैंक ऑफ इंडिया से 30 लाख के लोन पर EMI

अगर आप बैंक ऑफ इंडिया से 7.10 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 20,161 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 30 साल में कुल ब्याज 42,57,945 रुपये चुकाएंगे।

एसबीआई से 40 लाख के लोन पर EMI

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई होम लोन पर न्यूनतम 7.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप इस रेट पर 30 साल के लिए 40 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 27,287 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 58,23,338 रुपये चुकाएंगे।

बैंक लोन राशि ब्याज दर अवधि मासिक EMI कुल ब्याज
बैंक ऑफ इंडिया 30 लाख रुपये 7.10% 30 साल ₹20,161 ₹42,57,945
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 40 लाख रुपये 7.25% 30 साल ₹27,287 ₹58,23,338
बैंक ऑफ बड़ौदा 50 लाख रुपये 7.20% 30 साल ₹33,939 ₹72,18,188
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 60 लाख रुपये 7.30% 30 साल ₹41,134 ₹88,08,332

बैंक ऑफ बड़ौदा से 50 लाख के लोन पर EMI

बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन पर न्यूनतम 7.20 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप इस रेट पर 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 33,939 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 72,18,188 रुपये चुकाएंगे।

PNB से 60 लाख के लोन पर EMI

पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी होम लोन पर अपने ग्राहकों को न्यूनतम 7.30 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर इस रेट पर 30 साल के लिए 60 लाख रुपये का होम लोन लें, तो मंथली ईएमआई 41,134 रुपये की बनेगी। इस कर्ज में आप कुल ब्याज 88,08,332 रुपये चुकाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *