IPL 2026, PBKS vs DC Weather Report: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला धर्मशाला (Dharmsala Weather) में खेला जाएगा, जहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीमें आमने-सामने होंगी। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) जहां लगातार पिछले तीन मुकाबले हार चुकी है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स का भी यही हाल है और उनके लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा।
हारते ही प्लेऑफ्स से बाहर हो जाएगी DC
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले 6 में से 5 मैच गंवाए हैं और वह लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। अगर पंजाब किंग्स यह मुकाबला हार जाती है, तो उनकी प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो जाएगी। वहीं, अगर दिल्ली हारती है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की राह पूरी तरह बंद हो जाएगी।
जीत से टॉप पर पहुंच जाएगी PBKS
हालांकि, अगर दिल्ली जीतती है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें बनी रहेंगी। दूसरी ओर, अगर पंजाब जीतती है तो वह 15 अंकों के साथ सीधे अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। लेकिन अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएंगे। ऐसे में पंजाब किंग्स एक अंक लेकर भी तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा। आपको बता दें कि पहले ही मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स अंतिम 4 की रे से बाहर हो चुकी हैं।
आपको बता दें कि यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। मैच शुरू होने के समय करीब 25% बारिश की आशंका जताई जा रही है। तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 25% रहने का अनुमान है।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन और अर्शदीप सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार।


