‘सपना मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होगी’:मोतिहारी में एकतरफा प्यार में प्रेमिका की हत्या, मायके में गमछे से घोंटा गला

‘सपना मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होगी’:मोतिहारी में एकतरफा प्यार में प्रेमिका की हत्या, मायके में गमछे से घोंटा गला

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना बीजधारी थाना क्षेत्र के बथना पांडे टोला गांव की है। मृतका की पहचान मदन मुखिया की 20 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने पहले ही धमकी दी थी, “अगर सपना मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।” घटना की सूचना मिलते ही बीजधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की मां बबीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। देखें,मौके से आई तस्वीर… सिलसिलेवार पढ़ें,पूरा मामला… शादी का बना रहा था दबाव जानकारी के अनुसार, गांव का ही जगदीश कुमार लंबे समय से सपना से एकतरफा प्यार करता था। वह लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन सपना ने हमेशा उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसी बीच सपना की शादी तय हो गई, जिससे आरोपी नाराज हो गया। परिजनों के मुताबिक, उसने धमकी दी थी कि जयमाल के दौरान वह सपना को गोली मार देगा। 28 अप्रैल को धूमधाम से शादी बताया जाता है कि शादी के समय गांव वालों की सतर्कता के कारण वह अपनी योजना में सफल नहीं हो सका। इसके बाद 28 अप्रैल को सपना की शादी धूमधाम से संपन्न हो गई। शादी के करीब 18 दिन बाद सपना पहली बार मायके आई थी। भाभी बोलीं- गमछे से दबाया गला मृतका की भाभी मुन्नी देवी ने बताया कि वह सपना और दो अन्य महिलाओं के साथ खेत की तरफ शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक जगदीश वहां पहुंच गया और गमछे से सपना का गला दबाने लगा। उन्होंने और अन्य महिलाओं ने आरोपी को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह तब तक गला दबाता रहा जब तक सपना की मौत नहीं हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष बोलीं-मामले की जांच जारी वहीं, बीजधारी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना बीजधारी थाना क्षेत्र के बथना पांडे टोला गांव की है। मृतका की पहचान मदन मुखिया की 20 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने पहले ही धमकी दी थी, “अगर सपना मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।” घटना की सूचना मिलते ही बीजधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की मां बबीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। देखें,मौके से आई तस्वीर… सिलसिलेवार पढ़ें,पूरा मामला… शादी का बना रहा था दबाव जानकारी के अनुसार, गांव का ही जगदीश कुमार लंबे समय से सपना से एकतरफा प्यार करता था। वह लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन सपना ने हमेशा उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसी बीच सपना की शादी तय हो गई, जिससे आरोपी नाराज हो गया। परिजनों के मुताबिक, उसने धमकी दी थी कि जयमाल के दौरान वह सपना को गोली मार देगा। 28 अप्रैल को धूमधाम से शादी बताया जाता है कि शादी के समय गांव वालों की सतर्कता के कारण वह अपनी योजना में सफल नहीं हो सका। इसके बाद 28 अप्रैल को सपना की शादी धूमधाम से संपन्न हो गई। शादी के करीब 18 दिन बाद सपना पहली बार मायके आई थी। भाभी बोलीं- गमछे से दबाया गला मृतका की भाभी मुन्नी देवी ने बताया कि वह सपना और दो अन्य महिलाओं के साथ खेत की तरफ शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक जगदीश वहां पहुंच गया और गमछे से सपना का गला दबाने लगा। उन्होंने और अन्य महिलाओं ने आरोपी को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह तब तक गला दबाता रहा जब तक सपना की मौत नहीं हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष बोलीं-मामले की जांच जारी वहीं, बीजधारी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *