बांका में सोमवार की शाम पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई। घटना रजौन थाना क्षेत्र में पुनसिया चौक के पास हुई। मृतक की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के चंगेरी मिर्जापुर निवासी गणेश बिंद(45) के रूप में हुई है। गणेश बिंद साइकिल से धौनी बाजार आइसक्रीम बनाने का सामान खरीदने जा रहे थे। वह सामग्री खरीदकर कुल्फी बनाते और बाराहाट क्षेत्र में बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुनसिया चौक के पास पीछे से आ रही पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गांव के युवक ने सड़क पर तड़पता देखा हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल सुनसान होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। गंभीर रूप से घायल गणेश सड़क किनारे काफी देर तक पड़े रहे। बाद में, गांव के एक युवक ने उन्हें देखा और गणेश बिंद के रूप में पहचान कर पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गणेश को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है। पिकअप चालक वाहन लेकर फरार गणेश बिंद परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी रेणु देवी और चार पुत्रियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। परिवार के सामने अब भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका में सोमवार की शाम पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई। घटना रजौन थाना क्षेत्र में पुनसिया चौक के पास हुई। मृतक की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के चंगेरी मिर्जापुर निवासी गणेश बिंद(45) के रूप में हुई है। गणेश बिंद साइकिल से धौनी बाजार आइसक्रीम बनाने का सामान खरीदने जा रहे थे। वह सामग्री खरीदकर कुल्फी बनाते और बाराहाट क्षेत्र में बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुनसिया चौक के पास पीछे से आ रही पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गांव के युवक ने सड़क पर तड़पता देखा हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल सुनसान होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। गंभीर रूप से घायल गणेश सड़क किनारे काफी देर तक पड़े रहे। बाद में, गांव के एक युवक ने उन्हें देखा और गणेश बिंद के रूप में पहचान कर पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गणेश को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है। पिकअप चालक वाहन लेकर फरार गणेश बिंद परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी रेणु देवी और चार पुत्रियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। परिवार के सामने अब भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


