“मैं भारत को हारने नहीं दूंगा” RBI गवर्नर की कुर्सी पर बैठे मनोज बाजपेयी ने कही ये बात, पोस्टर वायरल

“मैं भारत को हारने नहीं दूंगा” RBI गवर्नर की कुर्सी पर बैठे मनोज बाजपेयी ने कही ये बात, पोस्टर वायरल

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर की लिस्ट में शुमार मनोज बाजपेयी एक बार फिर एक ऐसे किरदार में नजर आने वाले हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा। उनकी आने वाली फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पोस्टर हाल ही में जारी हुआ है और सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रहा है। इस फिल्म में वो भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के गवर्नर की भूमिका निभाने वाले हैं एक ऐसे शख्स की कहानी जिसने बिना किसी हथियार के सिर्फ अपने दिमाग और साहस से देश को आर्थिक बर्बादी के कगार से बचाया।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी 1991 के काले दौर पर बेस्ड है जब भारत एक भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खाली हो चुका था और दिवालियेपन का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में एक इंसान ने बिना किसी फौज के, बिना किसी हथियार के, सिर्फ अपनी सूझबूझ और हिम्मत से देश की अर्थव्यवस्था को थाम लिया।

इस पर मेकर्स का कहना है कि ये कहानी एक पूर्व RBI गवर्नर की असल जिंदगी से प्रेरित है। ये फिल्म मशहूर गवर्नर एस. वेंकटरमणन की लाइफ पर आधारित है, जिन्होंने उस मुश्किल दौर में भारत को दिवालिया होने से बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

मनोज बाजपेयी ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया

इतना ही नहीं, मनोज बाजपेयी ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए इस फिल्म को एक ऐसे युद्ध की तरह बताया जो बिना हथियारों के सिर्फ दिमाग और साहस से लड़ा गया था। उनकी ये बात फिल्म की आत्मा को बखूबी बयान करती है। पोस्टर में उनकी गंभीर और दृढ़ आंखें, उनके किरदार की ताकत और जज्बे को साफ दर्शाती हैं। बता दें, फिल्म की टैगलाइन ‘मैं भारत को हारने नहीं दूंगा’ ने दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की एक लहर पैदा कर दी है और दर्शक इसका बेस्ब्री से इंतार कर रहे है।

फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ अदा शर्मा भी लीड रोल में नजर आने वाली है। ये पहली बार है जब दोनों कलाकार एक साथ पर्दे पर आएंगे। अदा ने मनोज बाजपेयी के साथ काम करने पर खुशी जताते हुए उन्हें एक शानदार अभिनेता बताया। उन्होंने ये भी संकेत दिया कि इस फिल्म में उनका किरदार काफी अलग और चौंकाने वाला होगा कुछ ऐसा जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया।

जानें फिल्म कब देगी दस्तक

बता दें, ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का निर्देशन चिन्मय मंडलेकर कर रहे हैं जबकि प्रोड्यूसर हैं विपुल अमृतलाल शाह। फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य और उनकी टीम ने मिलकर लिखी है, जो इस फिल्म को और भी खास बनाता है इसका संगीत पक्ष। जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर ने इसके गाने लिखे हैं जबकि संगीत की जिम्मेदारी अमित त्रिवेदी ने संभाली है।

फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ को 12 जून 2026 को थिएटरों में रिलीज होने वाली है। ये वो फिल्म है जो न सिर्फ मनोरंजन करेगी बल्कि भारत के आर्थिक इतिहास के एक अहम और कम चर्चित अध्याय से भी रूबरू कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *