‘मैं वर्जिन हूं, किसी पर भरोसा नहीं कर सकती’ बिग बॉस फेम सना मकबूल ने खुद को लेकर दिया बेबाक बयान

‘मैं वर्जिन हूं, किसी पर भरोसा नहीं कर सकती’ बिग बॉस फेम सना मकबूल ने खुद को लेकर दिया बेबाक बयान

Sana Makbul virginity comment: ‘बिग बॉस ओटीटी 3′ की विजेता और मशहूर टीवी अभिनेत्री सना मकबूल हमेशा से ही अपने बेबाक और कड़क अंदाज के लिए जानी जाती हैं। शो के अंदर अपनी मजबूत पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीतने वाली सना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में को दिए एक इंटरव्यू में 32 साल की सना ने अपनी लव लाइफ, शादी और वर्जिनिटी को लेकर कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनके फैंस भी काफी हैरान हो रहे हैं।

सना मकबूल ने वर्जिनिटी पर दिया बयान (Sana Makbul virginity comment)

‘फिल्मीज्ञान’ को दिए इंटरव्यू में सना ने खास बातचीत की। इस दौरान उनसे होस्ट ने सना से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक सीधा और बोल्ड सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि वह अभी तक वर्जिन हैं। जब उनसे आगे पूछा गया कि क्या वह अपने धर्म (मुस्लिम) की वजह से वर्जिन हैं? तो सना ने साफ इनकार करते हुए कहा, “मैं किसी धर्म के दबाव में नहीं, बल्कि खुद की मर्जी और सोच की वजह से वर्जिन हूं। सच कहूं तो मुझे लोगों पर जल्दी विश्वास नहीं होता। मुझे हमेशा डर लगा रहता है कि कोई मेरा दिल तोड़ सकता है।”

सना ने आगे खुलासा किया कि वह किसी भी तरह के डेटिंग ऐप पर एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने पिछले काफी समय से न तो किसी के साथ कोई हुकअप किया है और न ही किसी को किस (Kiss) किया है। फिलहाल उनकी जिंदगी में रोमांस नाम की कोई चीज नहीं है और वह पूरी तरह से सिंगल हैं।

Sana Makbul virginity comment

सना ने बताया कैसा चाहती हैं पार्टनर (Bigg Boss OTT 3 winner Sana Makbul marriage plans)

अपने होने वाले हमसफर की खूबियों के बारे में बात करते हुए सना ने कहा कि उन्हें कोई ‘लड़का’ नहीं, बल्कि एक मैच्योर ‘मर्द’ चाहिए जो एक सच्चा जेंटलमैन हो। सना ने कबूल किया कि उनके लिए पार्टनर चुनते समय धर्म मायने रखता है, लेकिन वह रूढ़िवादी सोच नहीं रखतीं।

सना ने कहा, “मैं मुस्लिम हूं, लेकिन मैं थोड़ी मॉडर्न भी हूं। मैं हिजाब नहीं पहनती। मैं चाहती हूं कि मेरा पार्टनर जैसी मैं हूं, मुझे वैसे ही स्वीकार करे और मुझे बदलने की कोशिश न करे। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मुझे सिर्फ किसी मुस्लिम लड़के से ही शादी करनी है। मेरा पार्टनर चाहे किसी भी धर्म का हो, बस वह मेरे धर्म और मेरी सोच को खुले दिल से अपनाए।”

Bigg Boss OTT 3 winner Sana Makbul marriage plans

तबीयत की वजह से टाला शादी का फैसला (Sana Makbul religion and lifestyle)

सना मकबूल एक सम.य मशहूर बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी के साथ गंभीर रिश्ते में थीं, लेकिन अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि, रिश्ता टूटने के बाद भी दोनों के बीच कड़वाहट नहीं है और वह आज भी अच्छे दोस्त हैं। सना ने बताया कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद वह शादी करने का मन बना रही थीं, लेकिन अपनी खराब सेहत और ऑटोइम्यून बीमारी को देखते हुए उन्होंने फिलहाल शादी का विचार छोड़ दिया है। वह नहीं चाहतीं कि उनकी खराब तबीयत की वजह से उनके पार्टनर को किसी भी तरह की तकलीफ उठानी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *