कामां के पहाड़ों-जंगलों में लगी भीषण आग:कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं, वन्यजीवों पर संकट

कामां के पहाड़ों-जंगलों में लगी भीषण आग:कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं, वन्यजीवों पर संकट

डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलखेड़ा गांव और हजारी बास के जंगलों में भीषण आग लग गई है। वन संरक्षित पहाड़ों में लगी इस आग ने विकराल रूप ले लिया है, जिससे पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, बोलखेड़ा के संरक्षित पहाड़ों और हजारी बास के जंगलों से उठते काले धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर से ही देखे जा रहे हैं। भीषण गर्मी और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से वन क्षेत्र में फैल रही है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने पहाड़ों पर धधकती आग के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जंगली जानवरों के अस्तित्व पर संकट मंडराया
इस भीषण गर्मी के मौसम में वन संरक्षित क्षेत्र में आग लगने से न केवल बेशकीमती वनस्पति जलकर खाक हो रही है, बल्कि जंगली जानवरों के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया, तो यह रिहायशी इलाकों की ओर भी बढ़ सकती है, जिससे बड़े नुकसान की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *