ऋतिक रोशन को नहीं मिल रहे मनचाहे रोल! पोस्ट कर बोले- ‘हर कोई उन्हें हीरो ही बनाना चाहता है’

ऋतिक रोशन को नहीं मिल रहे मनचाहे रोल! पोस्ट कर बोले- ‘हर कोई उन्हें हीरो ही बनाना चाहता है’

Hrithik Roshan Roles: ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, और वो हमेशा अपनी फिल्मों का चुनाव सोच-समझकर कर करते हैं। बीते गुरुवार यानी 5 जून को ऋतिक रोशन ने अपने फैंस से बात की और अपने किरदारों को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया और इनडाइरेक्टली बताया कि उन्हें वैसे रोल नहीं मिल रहे हैं जैसे वो निभाना चाहते हैं।

ऋतिक ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा

बता दें कि फाइटर एक्टर ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पेरिस से एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें उनके पीछे एफिल टॉवर दिखाई दे रहा था। इसके साथ उन्होंने कुछ ऐसा लिखा, जिससे बॉलीवुड में चर्चा शुरू हो गई। उन्होंने लिखा, “अभी मुझसे पूछा गया कि मैं किस तरह का रोल करना चाहता हूं। और जब मुझे इसका जवाब मिला तो मैं खुद हैरान रह गया। ‘लक बाय चांस’ का जफर याद है? बस वैसा ही रोल। मैं ऐसे रोल के लिए हमेशा तैयार हूं। लेकिन डायरेक्टर मुझे सिर्फ अच्छे इंसान के रोल में ही देखना चाहते हैं। ये बहुत ही दुख की बात है।”

इसके बाद ‘लक बाय चांस’ की डायरेक्टर जोया अख्तर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “चलो कॉफी पीते हैं।”

कौन था जफर जिसकी बात की ऋतिक रोशन ने?

जानकारी के लिए बता दें कि जोया अख्तर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी ‘लक बाय चांस’, जो 2009 में रिलीज हुई थी। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा प्रोड्यूस की गई थी। इस फिल्म में फरहान अख्तर और कोंकणा सेन शर्मा ने मुख्य किरदारों में नजर आये थे। और इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने कैमियो किरदार निभाया था जिसका नाम था जफ़र खान। जफ़र खान एक बॉलीवुड सुपरस्टार था जो बाहर से तो आकर्षक लगता था, लेकिन अंदर से पूरी तरह मतलबी था। ज़फ़र ऐसा स्टार था जो हर किसी के सामने मुस्कुराता था, लेकिन अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को कुचल देता था।

Hrithik Roshan as Zaffar
जफ़र खान के किरदार में ऋतिक रोशन। (फोटो सोर्स: IMDb)

पोस्ट के पीछे की निराशा

ऋतिक रोशन की इस पोस्ट में उनका निराशावादी होना झलक रहा है। पोस्ट में उनका ये कहना कि डायरेक्टर उन्हें सिर्फ अच्छे इंसान के रोल में देखना चाहते हैं, कोई नई बात नहीं है। उन्होंने अपने करियर में अधिकतर हीरो के रोल ही निभाए हैं, चाहे वो असल जिंदगी का हीरो हो या फिल्मी। ‘बैंग बैंग’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों में भी वो एक्शन हीरो के किरदारों में ही नजर आये हैं।

‘लक बाय चांस’ के बाद, वो साल 2012 में आई ‘अग्निपथ’ में एंग्री किरदार में दिखाई दिए थे। इसमें उन्होंने विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभाया था।

ऋतिक रोशन की लेटेस्ट फिल्म

ऋतिक रोशन की हालिया रिलीज ‘वॉर 2’ थी, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था और यह 2025 में जूनियर एनटीआर के साथ रिलीज़ हुई थी। हालांकि, वो अभी ‘कृष 4’ पर काम कर रहे हैं, जिसका ऐलान उनके पिता राकेश रोशन ने पिछले साल किया था और ऋतिक खुद इसका निर्देशन भी कर रहे हैं, जो बतौर डायरेक्टर उनका पहला काम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *