बिहार के 5 जिलों में हॉट डे का अलर्ट:अधिकतम तापमान 44°C पहुंचने की संभावना, भीषण गर्मी से लोग हो रहे परेशान

बिहार के 5 जिलों में हॉट डे का अलर्ट:अधिकतम तापमान 44°C पहुंचने की संभावना, भीषण गर्मी से लोग हो रहे परेशान

मौसम विज्ञान केंद्र ने दक्षिण बिहार के 5 जिलों में आज हॉट डे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन पांच जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि लू जैसी स्थिती नहीं रहेगी, लेकिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होंगे। वहीं, उत्तर बिहार के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पिछले 24 घंटे में रोहतास सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना में 40.6 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया। मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें… पिछले 5 सालों में अप्रैल महीने का तापमान पिछले पांच साल के मुकाबले इस बार अप्रैल में गर्मी ने फिर से परेशानी बढ़ा दी है। बिहार में इस साल अब तक अप्रैल महीने में रोहतास के डेहरी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पिछले 5 सालों का रिकॉर्ट टूटा है। इससे पहले 2024 में अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा बक्सर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जबकि 2025 में रोहतास के डेहरी में 42.4 डिग्री, 2023 में औरंगाबाद में 42.6 डिग्री और 2022 में बक्सर में 43.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम में बदलाव के पीछे ये सिस्टम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनका असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल क्षेत्र से होकर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना चक्रवाती परिसंचरण निम्न दबाव क्षेत्र में जुड़ चुका है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के ऊपर लगभग 12.6 KM की ऊंचाई पर 80 से 90 नॉट्स की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बादल बन रहे हैं, जबकि दक्षिण बिहार में गर्मी अधिक महसूस की जा रही है। पटना में आज 41 डिग्री पहुंच सकता है तापमान पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पटना का मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। दिन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्म पछुआ हवा से लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी। दोपहर में लू जैसी स्थिति भी बन सकती है। हॉट डे और हीट वेव में क्या अंतर है हॉट डे की स्थिति तब मानी जाती है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो और गर्मी के कारण दिनभर असहज स्थिति बनी रहे। इसमें तेज धूप और गर्म वातावरण रहता है, लेकिन लू जैसी स्थिति जरूरी नहीं होती। वहीं, हीट वेव तब घोषित की जाती है, जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाए या तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर लगातार बना रहे। हीट वेव के दौरान लू चलने, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने दक्षिण बिहार के 5 जिलों में आज हॉट डे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन पांच जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि लू जैसी स्थिती नहीं रहेगी, लेकिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होंगे। वहीं, उत्तर बिहार के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पिछले 24 घंटे में रोहतास सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना में 40.6 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया। मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें… पिछले 5 सालों में अप्रैल महीने का तापमान पिछले पांच साल के मुकाबले इस बार अप्रैल में गर्मी ने फिर से परेशानी बढ़ा दी है। बिहार में इस साल अब तक अप्रैल महीने में रोहतास के डेहरी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पिछले 5 सालों का रिकॉर्ट टूटा है। इससे पहले 2024 में अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा बक्सर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जबकि 2025 में रोहतास के डेहरी में 42.4 डिग्री, 2023 में औरंगाबाद में 42.6 डिग्री और 2022 में बक्सर में 43.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम में बदलाव के पीछे ये सिस्टम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनका असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल क्षेत्र से होकर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना चक्रवाती परिसंचरण निम्न दबाव क्षेत्र में जुड़ चुका है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के ऊपर लगभग 12.6 KM की ऊंचाई पर 80 से 90 नॉट्स की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बादल बन रहे हैं, जबकि दक्षिण बिहार में गर्मी अधिक महसूस की जा रही है। पटना में आज 41 डिग्री पहुंच सकता है तापमान पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पटना का मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। दिन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्म पछुआ हवा से लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी। दोपहर में लू जैसी स्थिति भी बन सकती है। हॉट डे और हीट वेव में क्या अंतर है हॉट डे की स्थिति तब मानी जाती है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो और गर्मी के कारण दिनभर असहज स्थिति बनी रहे। इसमें तेज धूप और गर्म वातावरण रहता है, लेकिन लू जैसी स्थिति जरूरी नहीं होती। वहीं, हीट वेव तब घोषित की जाती है, जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाए या तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर लगातार बना रहे। हीट वेव के दौरान लू चलने, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *