फर्रुखाबाद में गुरुवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डिप्टी सीएम को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें मानदेय सहित नौ प्रमुख मांगें रखी गईं। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि फरवरी माह में उनकी मांगों पर सहमति बनने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में आशा यूनियन की जिलाध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। ज्ञापन में कहा गया है कि 6 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई समझौते की वार्ता का क्रम अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिसका तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने वर्ष 2025-26 की सभी बकाया प्रोत्साहन राशियों का भुगतान करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, आशा कार्यकर्ताओं ने 1 जनवरी 2023 से अब तक की आवा आईडी (AWA ID) का संपूर्ण भुगतान सुनिश्चित करने, भुगतान के नाम पर की जाने वाली अवैध वसूली रोकने के लिए सर्कुलर जारी करने और प्रदेश भर में जस बाइक का वर्षों से बकाया भुगतान तत्काल जारी करने की मांग की। इस दौरान सचिन सपना कटिहार, मंजू, कुसुम, ममता, चंद्रकाली, इंदु, रेखा, बीना देवी, ज्योति, उषा देवी, माधुरी, मीना देवी, सरस्वती, राजकुमारी, सुनीता, सरोजिनी, शशि कला, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


