हॉकी खिलाड़ी रूपा का असम साईं में चयन:हरदोई की किसान की बेटी 5 सालों से कर रही हॉकी का अभ्यास

हॉकी खिलाड़ी रूपा का असम साईं में चयन:हरदोई की किसान की बेटी 5 सालों से कर रही हॉकी का अभ्यास

जिले की हॉकी खिलाड़ी रूपा का चयन असम के कोकराझार स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) में हुआ है। इस उपलब्धि से हरदोई के खेल जगत में खुशी की लहर है। रूपा पिछले करीब 5 सालों से हॉकी का अभ्यास कर रही हैं। रूपा हरदोई के टड़ियावां स्थित उन्नौती गांव की निवासी हैं और एक किसान की बेटी हैं। वह आदर्श पब्लिक स्कूल टड़ियावां की छात्रा भी हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया। रूपा ने पिछले सात वर्षों से स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी का नियमित अभ्यास किया है। हॉकी हरदोई संघ के तत्वावधान में उन्होंने कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है। वह खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के कोच अनुज सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। रूपा के चयन पर हॉकी हरदोई संघ के अध्यक्ष समीर सिंह, उपाध्यक्ष राजीव मोहन अवस्थी, गजेंद्र सिंह चौहान, देवव्रत तिवारी, गोविंद मिश्रा, शिव श्याम शुक्ला, स्वप्निल वाजपेई, अलौकिक मिश्रा, विपिन त्रिवेदी, हबीबुल्ला और राघव त्रिवेदी सहित पूरे संघ ने बधाई दी है। हॉकी हरदोई संघ के सचिव गोपाल नारायण मिश्र ने बताया कि रूपा के हरदोई वापस आने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *