भोपाल से ओरछा-चंदेरी के लिए उड़ेंगे हेलिकॉप्टर:आज CM डॉ. यादव करेंगे शुरुआत; ओरछा के ₹6500 और चंदेरी के चुकाने होंगे ₹5500

मध्य प्रदेश के 2 धार्मिक और टूरिस्ट स्पॉटर चंदेरी-ओरछा के लिए रविवार से पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत हो रही है। CM डॉ. मोहन यादव भोपाल में स्टेट हैंगर से हेलिकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद आम लोगों के लिए सेवा शुरू कर दी जाएगी। भोपाल से राजाराम की नगरी ओरछा में जाने के लिए 6500 हजार रुपए किराया देना होगा। वहीं, चंदेरी के 5500 रुपए चुकाने होंगे। पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा के नए सेक्टर (भोपाल-चंदेरी-ओरछा) का विधिवत शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री यात्रियों को बोर्डिंग पास भी देंगे। ये पूरा शेड्यूल… ऐसे कर सकेंगे बुकिंग पीपीपी मॉडल पर संचालित इस सेवा में पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा के लिए 6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है। गंतव्य पर होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था भी पूर्व निर्धारित रहेगी। बुकिंग के लिए पर्यटक www.flyola.in और IRCTC पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं। सप्ताह में 5 दिन उड़ेंगे हेलिकॉप्टर सेक्टर-2 अंतर्गत यह सेवा सप्ताह में 5 दिन (बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) संचालित होगी। यात्रियों के लिए भोपाल से चंदेरी का किराया 5500 रुपए और भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रुपए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 14 हजार 500 रुपए के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी ‘एंड-टू-एंड’ सुविधाएं भी शामिल हैं। चंदेरी और ओरछा में पर्यटकों के लिए 3500 रुपए में ‘जॉय राइड’ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा यह नया सेक्टर भोपाल को भगवान श्रीराम की राजनगरी ओरछा और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चंदेरी से जोड़ेगी। इससे श्रद्धालु श्रीरामराजा मंदिर में सुगमता से दर्शन के लिये पहुंच सकेंगे। वहीं, चंदेरी की सांस्कृतिक विरासत व प्रसिद्ध हस्तशिल्प (चंदेरी साड़ी) का अनुभव ले सकेंगे। 1 नवंबर 2025 को हुई थी शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2025 के अवसर पर पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ किया गया था। यह सेवा वर्तमान में आध्यात्मिक सेक्टर इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर के साथ वाइल्डलाइफ सेक्टर जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़, चित्रकूट और मैहर के बीच संचालित है। इस सेवा का अब तक 2 हजार 648 पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने लाभ लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *