लखीसराय बायपास पुल पर हाइट बैरियर तोड़ा गया:भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए लगा था, आवागमन कुछ देर बाधित रहा, मरम्मत के बाद चालू

लखीसराय बायपास पुल पर हाइट बैरियर तोड़ा गया:भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए लगा था, आवागमन कुछ देर बाधित रहा, मरम्मत के बाद चालू

लखीसराय बायपास पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाए गए हाइट बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर पथ निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बैरियर की तत्काल मरम्मत की, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया। यह हाइट बैरियर एनएच-80 की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को बायपास पुल पर प्रवेश करने से रोकने के लिए पुल के दोनों छोर पर लगाए गए थे। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए विभाग ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। असामाजिक तत्वों द्वारा एक तरफ का बैरियर पूरी तरह तोड़ दिया गया, जबकि दूसरी ओर का बैरियर भी क्षतिग्रस्त कर टेढ़ा कर दिया गया। परिचालन रोकने के उद्देश्य से ही हाइट बैरियर लगाए गए
घटना की जानकारी मिलते ही पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शिवम कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिस्त्रियों को बुलाकर क्षतिग्रस्त हाइट बैरियर की मरम्मत करवाई। विभाग की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही देर में पुल पर आवागमन सामान्य हो सका। सहायक अभियंता शिवम कुमार ने बताया कि पुल पर बड़े वाहनों का परिचालन रोकने के उद्देश्य से ही हाइट बैरियर लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि बैरियर कैसे टूटा, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। प्रथम दृष्टया किसी बड़े वाहन की सीधी टक्कर के निशान भी नहीं मिले हैं। मामले की जांच जारी है। लखीसराय बायपास पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाए गए हाइट बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर पथ निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बैरियर की तत्काल मरम्मत की, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया। यह हाइट बैरियर एनएच-80 की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को बायपास पुल पर प्रवेश करने से रोकने के लिए पुल के दोनों छोर पर लगाए गए थे। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए विभाग ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। असामाजिक तत्वों द्वारा एक तरफ का बैरियर पूरी तरह तोड़ दिया गया, जबकि दूसरी ओर का बैरियर भी क्षतिग्रस्त कर टेढ़ा कर दिया गया। परिचालन रोकने के उद्देश्य से ही हाइट बैरियर लगाए गए
घटना की जानकारी मिलते ही पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शिवम कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिस्त्रियों को बुलाकर क्षतिग्रस्त हाइट बैरियर की मरम्मत करवाई। विभाग की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही देर में पुल पर आवागमन सामान्य हो सका। सहायक अभियंता शिवम कुमार ने बताया कि पुल पर बड़े वाहनों का परिचालन रोकने के उद्देश्य से ही हाइट बैरियर लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि बैरियर कैसे टूटा, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। प्रथम दृष्टया किसी बड़े वाहन की सीधी टक्कर के निशान भी नहीं मिले हैं। मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *