11 जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार:झारखंड के कई हिस्सों में आंधी-तूफान की चेतावनी, 20 जिलों में बदलेगा मौसम, यलो अलर्ट

11 जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार:झारखंड के कई हिस्सों में आंधी-तूफान की चेतावनी, 20 जिलों में बदलेगा मौसम, यलो अलर्ट

झारखंड में रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। राज्य के ऊपर से गुजर रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राजधानी रांची समेत 20 जिलों में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा को छोड़कर अधिकांश जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। सोमवार को भी इसी तरह की स्थिति बने रहने के आसार हैं। कई स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। झारखंड के मौसम की तस्वीरें देखें… 11 जिलों में झमाझम बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। खासकर दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। पलामू प्रमंडल में गर्मी बरकरार, अन्य में राहत राज्य में बारिश की गतिविधियों के बावजूद पलामू प्रमंडल के जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। डालटनगंज एक बार फिर सबसे गर्म जिला रह सकता है, जहां तापमान अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा गढ़वा, लातेहार और चतरा में भी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं, रांची और आसपास के पठारी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के कई हिस्सों में भी मौसम आरामदायक बना रहेगा। बीते 24 घंटे में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। चाईबासा में सबसे अधिक 51 मिमी वर्षा हुई, जबकि बोकारो में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी। केरल से आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच चुका है। जल्द ही झारखंड में भी इसका असर और तेज हो सकता है। इससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और वृद्धि होने की संभावना है। झारखंड में रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। राज्य के ऊपर से गुजर रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राजधानी रांची समेत 20 जिलों में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा को छोड़कर अधिकांश जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। सोमवार को भी इसी तरह की स्थिति बने रहने के आसार हैं। कई स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। झारखंड के मौसम की तस्वीरें देखें… 11 जिलों में झमाझम बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। खासकर दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। पलामू प्रमंडल में गर्मी बरकरार, अन्य में राहत राज्य में बारिश की गतिविधियों के बावजूद पलामू प्रमंडल के जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। डालटनगंज एक बार फिर सबसे गर्म जिला रह सकता है, जहां तापमान अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा गढ़वा, लातेहार और चतरा में भी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं, रांची और आसपास के पठारी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के कई हिस्सों में भी मौसम आरामदायक बना रहेगा। बीते 24 घंटे में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। चाईबासा में सबसे अधिक 51 मिमी वर्षा हुई, जबकि बोकारो में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी। केरल से आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच चुका है। जल्द ही झारखंड में भी इसका असर और तेज हो सकता है। इससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और वृद्धि होने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *