हिमाचल प्रदेश के 10 से शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। इससे मैदानी इलाकों में दिन के वक्त घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो आज भी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। IMD ने आज भी ऊना, बिलासपुर और सोलन जिला के कुछेक स्थानों पर हीटवेव का येलो अलर्ट दे रखा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को तेज धूप में नहीं जाने को कहा गया है। हीटवेव की सूरत में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक घरों से बाहर निकलने में परहेज करने को कहा गया है। आज शाम 5 जिलों में भारी ओलावृष्टि-तूफान राहत की बात यह है कि आज दोपहर बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले 72 घंटे तक रहेगा। इसे देखते हुए IMD ने आज (वीरवार) चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में भारी ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल इन जिलों में ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट कल (शुक्रवार) को भी कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला भारी ओलावृष्टि और तूफान की संभावना जताई गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। राज्य के कुछेक भागों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से भी हवाएं चल सकती है। तेज आंधी व ओलावृष्टि से किसानों-बागवानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। 3 दिन से हीटवेव चल रही शिमला समेत राज्य के कई मैदानी इलाकों में बीते तीन दिन से हीटवेव महसूस की जा रही है। इससे तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक अधिक हो गया है। आज भी एक से दो डिग्री का उछाल आ सकता है। ऊना का पारा 44 डिग्री ऊना का पारा सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा के साथ 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, हमीरपुर के नेरी का 40.7 डिग्री, मंडी का सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा के साथ 38.6 डिग्री और सुंदरनगर का तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री के साथ 39.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।


