बेगूसराय में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। घर में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान मुरलीधर सिन्हा के एकलौते पुत्र ऋतिक रोशन (24) के रूप में हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर मोहल्ले की है। ऋतिक एचडीएफसी बैंक के लोन रिकवरी डिपार्टमेंट में काम करता था। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगर पुलिस और FSL की टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दरवाजा तोड़कर निकाला शव जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोज की तरह खाना खाने के बाद बुधवार देर रात अपने कमरे में सोया। गुरुवार सुबह नहीं उठा तो परिजनों को लगा कि बकरीद की छुट्टी है, लेट तक सोने देते हैं। करीब 10:30 बजे तक उसके नहीं जगने पर मां उठाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया, अंदर ऋतिक की लाश पंखा के सहारे चादर से लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी पहुंची। परिजन किसी तरह के वाद-विवाद से इनकार कर रहे हैं और कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। लड़की बोली- हमारी रोज बात होती थी घटना की जानकारी मिलने के बाद ऋतिक के साथ बैंक में काम करने वाली सहकर्मी लड़की पहुंची। उसने बताया कि हमारी लगभग रोज रात में बात होती थी। कल रात भी हमने कई बार फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया। हमने दूसरे नंबर से भी फोन किया तो रिसीव नहीं किया था। पता नहीं कैसे क्या हो गया। काफी हंसमुख स्वभाव का लड़का था, कभी प्रेशर में नहीं रहता था।
अफेयर से घरवालों को दिक्कत नहीं थी वहीं, मृतक के मौसेरे चाचा प्रकाश कुमार सिन्हा ने बताया कि काफी हंसमुख स्वभाव का लड़का था। अपने दम पर एचडीएफसी बैंक में काम कर रहा था। पता चला कि वह अपने साथ काम करने वाली लड़की से प्यार करता था। ऋतिक के परिजनों और लड़की के परिजनों को कोई आपत्ति नहीं थी। फिर पता नहीं यह घटना कैसे हो गई। बेगूसराय में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। घर में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान मुरलीधर सिन्हा के एकलौते पुत्र ऋतिक रोशन (24) के रूप में हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर मोहल्ले की है। ऋतिक एचडीएफसी बैंक के लोन रिकवरी डिपार्टमेंट में काम करता था। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगर पुलिस और FSL की टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दरवाजा तोड़कर निकाला शव जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोज की तरह खाना खाने के बाद बुधवार देर रात अपने कमरे में सोया। गुरुवार सुबह नहीं उठा तो परिजनों को लगा कि बकरीद की छुट्टी है, लेट तक सोने देते हैं। करीब 10:30 बजे तक उसके नहीं जगने पर मां उठाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया, अंदर ऋतिक की लाश पंखा के सहारे चादर से लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी पहुंची। परिजन किसी तरह के वाद-विवाद से इनकार कर रहे हैं और कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। लड़की बोली- हमारी रोज बात होती थी घटना की जानकारी मिलने के बाद ऋतिक के साथ बैंक में काम करने वाली सहकर्मी लड़की पहुंची। उसने बताया कि हमारी लगभग रोज रात में बात होती थी। कल रात भी हमने कई बार फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया। हमने दूसरे नंबर से भी फोन किया तो रिसीव नहीं किया था। पता नहीं कैसे क्या हो गया। काफी हंसमुख स्वभाव का लड़का था, कभी प्रेशर में नहीं रहता था।
अफेयर से घरवालों को दिक्कत नहीं थी वहीं, मृतक के मौसेरे चाचा प्रकाश कुमार सिन्हा ने बताया कि काफी हंसमुख स्वभाव का लड़का था। अपने दम पर एचडीएफसी बैंक में काम कर रहा था। पता चला कि वह अपने साथ काम करने वाली लड़की से प्यार करता था। ऋतिक के परिजनों और लड़की के परिजनों को कोई आपत्ति नहीं थी। फिर पता नहीं यह घटना कैसे हो गई।


