Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

फुटबॉल की दुनिया में इस समय अगर किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन हैं। बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर ने इस सीजन में ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने कई बड़े रिकॉर्ड्स की याद दिला दी हैं।रविवार रात स्टटगार्ट के खिलाफ मुकाबले में हैरी केन ने शानदार हैट्रिक लगाई और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई हैं। इस जीत के साथ बायर्न म्यूनिख ने बुंडेसलीगा और डीएफबी पोकाल दोनों खिताब अपने नाम कर घरेलू डबल पूरा किया हैं।मौजूद जानकारी के अनुसार इस हैट्रिक के बाद हैरी केन के इस सीजन में कुल गोलों की संख्या 61 पहुंच गई हैं। गौरतलब है कि पिछले 11 वर्षों में किसी भी फुटबॉलर ने एक सीजन में इतने गोल नहीं किए थे।इससे पहले साल 2014-15 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 61 गोल किए थे। उसके बाद से रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, लुईस सुआरेज, एर्लिंग हालांड, किलियन एम्बाप्पे, लियोनेल मेसी और खुद क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सके हैं।बता दें कि हैरी केन ने बायर्न म्यूनिख के लिए इस पूरे सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। गोल करने के साथ-साथ उन्होंने टीम के आक्रमण को मजबूती देने में भी बड़ी भूमिका निभाई हैं।फुटबॉल विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय हैरी केन अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। मैदान पर उनका आत्मविश्वास, गोल के सामने उनकी सटीकता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकरों में शामिल कर रही हैं।गौरतलब है कि बायर्न म्यूनिख ने हैरी केन को लगभग 10 करोड़ यूरो की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। शुरुआत में इस सौदे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं, लेकिन अब केन का प्रदर्शन यह साबित कर रहा है कि क्लब का फैसला बिल्कुल सही था हैं।बायर्न म्यूनिख के प्रशंसकों के लिए भी यह दौर खास माना जा रहा है। रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के क्लब छोड़ने के बाद टीम को जिस विश्वस्तरीय स्ट्राइकर की तलाश थी, वह अब हैरी केन के रूप में पूरी होती दिखाई दे रही हैं।फुटबॉल जगत में अब चर्चा इस बात की भी हो रही है कि अगर हैरी केन इसी लय में खेलते रहे तो आने वाले समय में वह कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 

फुटबॉल की दुनिया में इस समय अगर किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन हैं। बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर ने इस सीजन में ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने कई बड़े रिकॉर्ड्स की याद दिला दी हैं।
रविवार रात स्टटगार्ट के खिलाफ मुकाबले में हैरी केन ने शानदार हैट्रिक लगाई और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई हैं। इस जीत के साथ बायर्न म्यूनिख ने बुंडेसलीगा और डीएफबी पोकाल दोनों खिताब अपने नाम कर घरेलू डबल पूरा किया हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार इस हैट्रिक के बाद हैरी केन के इस सीजन में कुल गोलों की संख्या 61 पहुंच गई हैं। गौरतलब है कि पिछले 11 वर्षों में किसी भी फुटबॉलर ने एक सीजन में इतने गोल नहीं किए थे।
इससे पहले साल 2014-15 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 61 गोल किए थे। उसके बाद से रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, लुईस सुआरेज, एर्लिंग हालांड, किलियन एम्बाप्पे, लियोनेल मेसी और खुद क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सके हैं।
बता दें कि हैरी केन ने बायर्न म्यूनिख के लिए इस पूरे सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। गोल करने के साथ-साथ उन्होंने टीम के आक्रमण को मजबूती देने में भी बड़ी भूमिका निभाई हैं।
फुटबॉल विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय हैरी केन अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। मैदान पर उनका आत्मविश्वास, गोल के सामने उनकी सटीकता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकरों में शामिल कर रही हैं।
गौरतलब है कि बायर्न म्यूनिख ने हैरी केन को लगभग 10 करोड़ यूरो की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। शुरुआत में इस सौदे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं, लेकिन अब केन का प्रदर्शन यह साबित कर रहा है कि क्लब का फैसला बिल्कुल सही था हैं।
बायर्न म्यूनिख के प्रशंसकों के लिए भी यह दौर खास माना जा रहा है। रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के क्लब छोड़ने के बाद टीम को जिस विश्वस्तरीय स्ट्राइकर की तलाश थी, वह अब हैरी केन के रूप में पूरी होती दिखाई दे रही हैं।
फुटबॉल जगत में अब चर्चा इस बात की भी हो रही है कि अगर हैरी केन इसी लय में खेलते रहे तो आने वाले समय में वह कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *