Hanuman Ansh Box Office Collection Day 35: नीम करोली बाबा के दिव्य जीवन और साधना पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। रिलीज के 35वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को भी फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। वहीं, फिल्म की सीधी टक्कर पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जापुर से हो रही है। लेकिन हनुमान अंश ने वो कर दिखाया है जो इतिहास में देखने को काफी कम मिला है। 2 करोड़ से कम के बजट में बनी फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है। वहीं, मिर्जापुर ने 7 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
हनुमान अंश पहुंची 200 करोड़ के करीब
किसी फिल्म की शुरुआत कैसी भी हो, लेकिन उसका अंजाम कितना ऐतिहासिक हो सकता है- इसका सबसे बड़ा उदाहरण ‘हनुमान अंश’ ने पेश किया है। अपने रिलीज के पहले वीकेंड में जहां इस फिल्म ने महज 60 लाख रुपये का बेहद धीमा बिजनेस किया था, वहीं माउथ पब्लिसिटी के दम पर इसने अब 100% से भी अधिक का मुनाफा कमा लिया है।
Sacnilk (सैकनिल्क) की रिपोर्ट के अनुसार, हनुमान अंश ने 35वें दिन यानी पांचवें गुरुवार 10 सितंबर को दुनियाभर में लगभग 10 करोड़ का धमाकेदार सिंगल-डे बिजनेस किया है। ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 192.75 करोड़ तक पहुंच गया है। ऐसे में यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ी क्लब में शामिल होने से महज कुछ ही कदम दूर रह गई है।
विदेशों में रिलीज होने जा रही है ‘हनुमान अंश’
भारत और दुनियाभर के मौजूदा मार्केट्स में झंडे गाड़ने के बाद अब ‘हनुमान अंश’ ओवरसीज (विदेशों) में ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। नीम करोली बाबा के प्रति आस्था केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी उनके लाखों अनुयायी मौजूद हैं।
स्टीव जॉब्स से लेकर मार्क जुकरबर्ग जैसी वैश्विक हस्तियां नीम करोली बाबा के कैंची धाम की शक्ति को मान चुकी हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय सिनेमाघरों में इस फिल्म की एंट्री से ओवरसीज कलेक्शन में बंपर उछाल आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस अकल्पनीय रफ्तार के साथ ‘हनुमान अंश’ वर्ष 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है।
मिर्जापुर ने भी 7 दिनों में किया शानदार कलेक्शन
वहीं, हनुमान अंश को फिल्म मिर्जापुर द मूवी सीधे टक्कर दे रही है। मिर्जापुर का जलवा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका 1 हफ्ते का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने 7वें दिन यानी गुरुवार 11 सितंबर को 10.55 करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन किया है।
मिर्जापुर ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। वहीं सातवें दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, नेट इंडिया कलेक्शन 148.45 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 212.44 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई के साथ हुआ है।


ये सिर्फ फिल्म की कमाई नहीं… बॉक्स ऑफिस की कहानी बदलने वाला आंकड़ा है!

Week 5 Collection: Over ₹90.25 Net
Highest 5th Week Ever for a Bollywood film
Over 18 Lakh tickets sold across PVR, INOX & Cinepolis in Week 5…