‘मेरा आधा शरीर कट जाता’, जब 3 बार मरते-मरते बचे अक्षय कुमार, सुनाया खतरनाक स्टंट का खौफनाक किस्सा

‘मेरा आधा शरीर कट जाता’, जब 3 बार मरते-मरते बचे अक्षय कुमार, सुनाया खतरनाक स्टंट का खौफनाक किस्सा

Akshay Kumar Stunt Stories: भूत बंगला‘ एक्टर अक्षय कुमार, जो बॉलीवुड में अपने खतरनाक स्टंट और एक्शन सीक्वेंस बिना किसी बॉडी डबल और वीएफएक्स करने के लिए जाने जाते हैं, ने फिल्मों में कई खरतनाक स्टंट्स किये हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान तीन बार मौत से बाल-बाल बचने की घटनाओं का खुलासा किया। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना, उनके खतरनाक ऑन-सेट एक्सपिरियंसेस पर किस तरह से रियेक्ट करती हैं।

तीन बार मरते-मरते बचे थे अक्षय कुमार (Akshay Kumar Stunt Stories)

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने करियर की शुरुआत एक्शन फिल्म्स से की थी और इसी वजह से उन्हें एक्शन हीरो कहा जाने लगा था। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि कैसे स्टंट सीन करते वक्त तीन बार उनकी जान जाते-जाते बची। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उस टाइम पर कुछ भी नहीं था, वीएफएक्स भी नहीं था, खुद ही सब करना पड़ता था।

फिल्म ‘सैनिक’ में होते-होते बचा था हादसा

उन्होंने बताया कि पहली बार उनके साथ 1993 में आई फिल्म ‘सैनिक’ में भयानक हादसा हुआ था। इस फिल्म के एक सीन में अक्षय कुमार को एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग एक तार पर लटकर जाना था। अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें लगा कि वो ऐसा कर लेंगे, लेकिन बीच में ही उनका हाथ थक गया और वो ऊंचाई से गिरते-गिरते बचे।

कट जाता अक्षय कुमार का आधा शरीर

वहीं, ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ के एक सीन को याद करते हुए उन्होंने बताया, ‘एक सीन के लिए मैं एक बोट से लटका हुआ था और सामने से कैटामरैन (एक खास तरीके की नाव) आ रहा था। मेरी बोट उस कैटामरैन के अंदर से जानी थी। उस दिन मेरा आधा शरीर कट जाता। बस भगवान की कृपा से मैं बच गया।

वहीं, अपने तीस एक्सपीरियंस को याद करते हुए उन्होंने फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ के एक स्टंट सीन को याद किया जिसमें उनको हेलीकॉप्टर से हॉट एयर बलून पर लैंड करना था। उस सीन को करते वक्त भी उनकी जान जाते-जाते बची थी।

ट्विंकल खन्ना कैसे करती हैं रिएक्ट?

जब अक्षय से पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी ट्विंकल उन्हें ऐसे स्टंट करने से मना करती हैं, तो अक्षय ने इससे इनकार करते हुए कहा कि अब उन्हें इसकी आदत हो गई है और उन्हें रोकने के लिए कहने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि वो आगे भी ऐसा करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ट्विंकल मानती हैं, “वो आ जाएगा, ठीक-ठाक आ जाएगा,” जो उन पर उनके भरोसे को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सावधानी बरतना और बहुत सतर्क रहना अभी भी जरूरी है।

‘भूल बंगला’ को लेकर चर्चा में अक्षय कुमार

इसी 17 अप्रैल को अक्षय कुमार मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई है, जिसको दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म की खास बात ये हैं कि इस फिल्म से अक्षय, निर्देशक प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद काम कर रहे हैं। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी साथ में 12 फिल्मों में काम कर चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *