हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के नांगल चौधरी में थाना क्षेत्र के गांव दोस्तपुर में एक युवक पर जानलेवा हमला करने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अवैध खनन/अवैध धंधे का विरोध करने के चलते उस पर और उसके साथियों पर हमला किया गया। पीड़ित नितिन कुमार ने थाना नांगल चौधरी में दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथियों बबरुभान और दीपक के साथ थाने में एक शिकायत देकर वापस गांव लौट रहे थे। गांव की सीमा में धर्मेंद्र ने बाइक लगाकर उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। गाड़ी खोलकर किया वार आरोप है कि धर्मेंद्र हाथ में कुल्हाड़ी लेकर गाली-गलौज करते हुए गाड़ी के पास आया और फाटक खोलकर बबरुभान पर वार किया। फाटक बंद होने से वार सीधे नहीं लग सका, जिसके बाद आरोपी ने गाड़ी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वे वहां से गाड़ी लेकर निकल गए। दरवाजा तोड़ किया हमला नितिन के अनुसार वे अपने घर के पास स्थित कुएं पर बने मकान में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर बैठ गए। कुछ देर बाद तीन बाइकों पर सवार 7-8 लोग वहां पहुंचे और गालियां देते हुए बाहर निकलने को कहने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर हमला कर दिया।


