PBKS vs LSG: कुछ चिंता की बातें हैं… हार की हैट्रिक के बाद निराश दिखे कप्तान ऋषभ पंत, बताया कहां हो गई चूक

PBKS vs LSG: कुछ चिंता की बातें हैं… हार की हैट्रिक के बाद निराश दिखे कप्तान ऋषभ पंत, बताया कहां हो गई चूक

PBKS vs LSG Match Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रनों से शिकस्‍त मिली है। इस हार के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश दिखे। हार की वजह पूछने पर उन्‍होंने कहा कि हमारे लिए कुछ चिंता की बातें हैं। 

PBKS vs LSG Match Highlights: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को रविवार रात पंजाब किंग्स के हाथों 54 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। ये एलएसजी की लगातार तीसरी हार है। अब तक वह छह में से सिर्फ दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत हार के बाद काफी निराश नजर आए। उन्‍होंने कहा कि जीत का श्रेय पंजाब किंग्स को जाता है, जिन्‍होंने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, हमारे लिए कुछ चिंता की बातें हैं।

कुछ चिंता की बातें हैं- पंत

मैच के बाद ऋषभ पंत ने अपनी बाईं कोहनी की चोट को लेकर कहा कि अब बायां हाथ ठीक हो रहा है, लेकिन आज मुझे दाएं हाथ पर चोट लग गई। इसलिए अब मेरे लिए कुछ और है, जिस पर ध्यान देना होगा। आज कहां गलती हुई? इस पर उन्‍होंने कहा कि किसी एक खास जगह की ओर इशारा करना मुश्किल है, क्योंकि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन साथ ही कुछ चिंता की बातें हैं। हमारे लिए कुछ अच्छी बातें भी थीं, जिन पर हम काम कर सकते हैं। बल्लेबाजी की कुछ झलक दिखी, जिसके बारे में हमने बात की थी। हम निश्चित रूप से कुछ अच्छी बातें लेकर आगे बढ़ना चाहेंगे।

बडोनी को ओपनर के तौर पर भेजने के पीछे क्या सोच थी?

आयुष बडोनी को ओपनर के तौर पर भेजने के पीछे क्या सोच थी? इस पर पंत ने कहा कि इसके पीछे बस यही सोच थी कि वह मैदान पर जाकर आजादी से खेले। यह फैसला सिर्फ आज नहीं लिया गया था। यह पहले से ही तय था कि वह ओपनिंग करेगा। यह बस एक ऐसी बात थी जिसे हमने अपने तक ही सीमित रखा था। हम टॉप ऑर्डर में थोड़ी आज़ादी चाहते थे और चाहते थे कि मिडिल ऑर्डर भी अपना योगदान दे।

पंजाब को दिया जीत का श्रेय

आपके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का पासा पलट सकते हैं? इस पर उन्‍होंने कहा कि हमें इस टीम पर पूरा भरोसा है। साथ ही जब विरोधी टीम अच्छा खेल रही हो, जैसा कि अभी पंजाब खेल रही है तो आपको उन्हें भी अच्छे और ज़ोरदार क्रिकेट खेलने का श्रेय देना होगा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *