क्या मंत्री बनने को निशांत ने शुरू की थी यात्रा:बीच में क्यों रोकी, कब शुरू होगी, JDU के नए प्लान की इनसाइड स्टोरी

क्या मंत्री बनने को निशांत ने शुरू की थी यात्रा:बीच में क्यों रोकी, कब शुरू होगी, JDU के नए प्लान की इनसाइड स्टोरी

बिहार की राजनीति में मई 2026 के पहले हफ्ते में दो ऐसी तारीखें दर्ज हुईं, जिन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) और बिहार सरकार के भविष्य की नई स्क्रिप्ट लिख दी। पहली तारीख: 3 मई 2026-जब JDU सुप्रीमो और पूर्व CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पश्चिम चंपारण से अपनी पहली राजनीतिक ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत की। दूसरी तारीख: 7 मई 2026-महज 4 दिन बाद, निशांत कुमार ने बिहार सरकार में पहली बार कैबिनेट मंत्री (स्वास्थ्य मंत्री) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। 3 से 7 मई के बीच चली इस यात्रा के दौरान निशांत कुमार ने पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों का दौरा किया। लेकिन मंत्री पद की शपथ लेने से ठीक पहले इस यात्रा पर अचानक ब्रेक लग गया, जो अब तक दोबारा शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में सियासी गलियारों में बड़ा सवाल घूम रहा है कि निशांत कुमार ने मंत्री बनते ही अपनी यात्रा क्यों रोक दी। क्या मंत्री बनने के लिए यात्रा शुरू की थी। भास्कर की स्पेशल रिपोर्ट में जानिए इसके पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी। क्या निशांत ‘सद्भाव यात्रा’ को भूल गए? इस सवाल के जवाब में JDU और ‘टीम निशांत’ के नेताओं का साफ कहना है कि निशांत अपनी यात्रा को भूले नहीं हैं। उनके एजेंडे में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टीम निशांत के मुताबिक, वे पूरे बिहार का दौरा करेंगे और जिलों में घूम-घूम कर जनता की समस्याएं सुनेंगे। अब वे सिर्फ JDU नेता के तौर पर नहीं, बल्कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में यात्रा करेंगे। इस दौरान वे सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे, अपने पिता नीतीश कुमार के 20 सालों के कार्यों को याद दिलाएंगे और साथ ही स्वास्थ्य महकमे का जमीनी फीडबैक भी लेंगे। मंत्री पद की शपथ और मंत्रिमंडल की शुरुआती व्यस्तताओं के कारण इस यात्रा को सिर्फ कुछ समय के लिए रोका गया है। जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा दूसरा चरण निशांत कुमार फिलहाल अपनी यात्रा के दूसरे चरण की ‘इंटरनल तैयारी’ और होमवर्क में जुटे हैं। टीम निशांत के मुताबिक, सद्भाव यात्रा का दूसरा चरण जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकता है। इस बार की यात्रा पहले से काफी अलग होगी। अब निशांत सिर्फ एक साधारण नेता नहीं, बल्कि कैबिनेट मंत्री हैं, इसलिए वे जिलों में रात्रि विश्राम (नाइट हॉल्ट) भी करेंगे। इससे उन्हें लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और ऑन-द-स्पॉट (मौके पर ही) उनका समाधान करने का मौका मिलेगा। बीच में यात्रा रोकने की 3 बड़ी वजहें 1. स्वास्थ्य मंत्रालय के कामों को देख-समझ रहे हैं टीम निशांत के मुताबिक, 7 मई को शपथ लेने के बाद से ही निशांत कुमार सचिवालय के शुरुआती कामकाज और विभागीय फाइलों की समीक्षा में व्यस्त हो गए हैं। वे रोजाना सुबह 9:30 बजे स्वास्थ्य विभाग पहुंचते हैं और देर शाम 7 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। फिलहाल उनका पूरा फोकस पटना से सुदूर ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक उपचार केंद्रों (PHC) को सुधारने पर है। वे कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के जरिए अस्पतालों की स्थिति की लाइव मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अगले महीने से वे सभी जिलों के सिविल सर्जनों (CS) के साथ मंथली मीटिंग भी शुरू करेंगे। 2. बिहार में ‘हीट वेव’, गर्मी से रूकी यात्रा इस वक्त बिहार में गर्मी अपने चरम (पीक) पर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पटना, गया, औरंगाबाद, वैशाली, रोहतास और कैमूर समेत 14 जिलों में भीषण हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसके कारण 5वीं तक के स्कूल बंद या री-शेड्यूल करने पड़े हैं। आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है और जून से लेकर जुलाई के पहले हफ्ते तक बेतहाशा गर्मी रहने का अनुमान है। इस मौसम को देखते हुए भी यात्रा को रोकना जरूरी समझा गया। 3. सियासी मैसेजिंग को सुधारने की रणनीति तीसरा और सबसे बड़ा कारण यात्रा की मैसेजिंग से जुड़ा है। अंदरखाने चर्चा है कि जब निशांत 3 मई को यात्रा पर निकले थे, तब उनके पास पार्टी या सरकार में कोई पद नहीं था। उनके पिता नीतीश कुमार ने हाल ही में मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ी थी। ऐसे में पब्लिक के बीच यह गलत मैसेज जा रहा था कि निशांत की यात्रा नीतीश कुमार के पद छोड़ने पर पार्टी के अंदरूनी गुस्से या असंतोष का नतीजा है। इसी नकारात्मक मैसेजिंग को रोकने के लिए यात्रा रोकी गई। अब जब वे एक कैबिनेट मंत्री के तौर पर जनता के बीच जाएंगे, तो इसका राजनीतिक मैसेज पूरी तरह सकारात्मक और अलग होगा। अगले चरण की यात्रा में क्या नया होगा? निशांत की अगले चरण की यात्रा वैशाली जिले से शुरू होगी और इस बार इसका रंग-ढंग पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। कैसा रहा था ‘सद्भाव यात्रा’ का पहला चरण? 3 मई को जब निशांत कुमार ने यात्रा शुरू की थी, तो JDU कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया था। यात्रा का असली मकसद: मिशन 2030 और JDU की अगली पीढ़ी भले ही बिहार विधानसभा चुनाव 2030 में अभी लंबा वक्त है, लेकिन JDU ने अपनी भविष्य की तैयारी अभी से पूरी कर ली है। निशांत कुमार की इस पूरी कवायद के पीछे का असली मकसद नीतीश कुमार के CM पद से हटने के बाद पार्टी के भीतर पैदा हुए ‘राजनीतिक शून्य’ (वैक्यूम) को भरना है। JDU निशांत कुमार को अपने नए भविष्य और चेहरे के तौर पर इस्तेमाल कर रही है, ताकि नीतीश कुमार के 20 वर्षों के विकास कार्यों के सहारे JDU की अगली पीढ़ी को पूरी मजबूती से तैयार किया जा सके। बिहार की राजनीति में मई 2026 के पहले हफ्ते में दो ऐसी तारीखें दर्ज हुईं, जिन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) और बिहार सरकार के भविष्य की नई स्क्रिप्ट लिख दी। पहली तारीख: 3 मई 2026-जब JDU सुप्रीमो और पूर्व CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पश्चिम चंपारण से अपनी पहली राजनीतिक ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत की। दूसरी तारीख: 7 मई 2026-महज 4 दिन बाद, निशांत कुमार ने बिहार सरकार में पहली बार कैबिनेट मंत्री (स्वास्थ्य मंत्री) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। 3 से 7 मई के बीच चली इस यात्रा के दौरान निशांत कुमार ने पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों का दौरा किया। लेकिन मंत्री पद की शपथ लेने से ठीक पहले इस यात्रा पर अचानक ब्रेक लग गया, जो अब तक दोबारा शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में सियासी गलियारों में बड़ा सवाल घूम रहा है कि निशांत कुमार ने मंत्री बनते ही अपनी यात्रा क्यों रोक दी। क्या मंत्री बनने के लिए यात्रा शुरू की थी। भास्कर की स्पेशल रिपोर्ट में जानिए इसके पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी। क्या निशांत ‘सद्भाव यात्रा’ को भूल गए? इस सवाल के जवाब में JDU और ‘टीम निशांत’ के नेताओं का साफ कहना है कि निशांत अपनी यात्रा को भूले नहीं हैं। उनके एजेंडे में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टीम निशांत के मुताबिक, वे पूरे बिहार का दौरा करेंगे और जिलों में घूम-घूम कर जनता की समस्याएं सुनेंगे। अब वे सिर्फ JDU नेता के तौर पर नहीं, बल्कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में यात्रा करेंगे। इस दौरान वे सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे, अपने पिता नीतीश कुमार के 20 सालों के कार्यों को याद दिलाएंगे और साथ ही स्वास्थ्य महकमे का जमीनी फीडबैक भी लेंगे। मंत्री पद की शपथ और मंत्रिमंडल की शुरुआती व्यस्तताओं के कारण इस यात्रा को सिर्फ कुछ समय के लिए रोका गया है। जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा दूसरा चरण निशांत कुमार फिलहाल अपनी यात्रा के दूसरे चरण की ‘इंटरनल तैयारी’ और होमवर्क में जुटे हैं। टीम निशांत के मुताबिक, सद्भाव यात्रा का दूसरा चरण जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकता है। इस बार की यात्रा पहले से काफी अलग होगी। अब निशांत सिर्फ एक साधारण नेता नहीं, बल्कि कैबिनेट मंत्री हैं, इसलिए वे जिलों में रात्रि विश्राम (नाइट हॉल्ट) भी करेंगे। इससे उन्हें लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और ऑन-द-स्पॉट (मौके पर ही) उनका समाधान करने का मौका मिलेगा। बीच में यात्रा रोकने की 3 बड़ी वजहें 1. स्वास्थ्य मंत्रालय के कामों को देख-समझ रहे हैं टीम निशांत के मुताबिक, 7 मई को शपथ लेने के बाद से ही निशांत कुमार सचिवालय के शुरुआती कामकाज और विभागीय फाइलों की समीक्षा में व्यस्त हो गए हैं। वे रोजाना सुबह 9:30 बजे स्वास्थ्य विभाग पहुंचते हैं और देर शाम 7 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। फिलहाल उनका पूरा फोकस पटना से सुदूर ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक उपचार केंद्रों (PHC) को सुधारने पर है। वे कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के जरिए अस्पतालों की स्थिति की लाइव मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अगले महीने से वे सभी जिलों के सिविल सर्जनों (CS) के साथ मंथली मीटिंग भी शुरू करेंगे। 2. बिहार में ‘हीट वेव’, गर्मी से रूकी यात्रा इस वक्त बिहार में गर्मी अपने चरम (पीक) पर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पटना, गया, औरंगाबाद, वैशाली, रोहतास और कैमूर समेत 14 जिलों में भीषण हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसके कारण 5वीं तक के स्कूल बंद या री-शेड्यूल करने पड़े हैं। आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है और जून से लेकर जुलाई के पहले हफ्ते तक बेतहाशा गर्मी रहने का अनुमान है। इस मौसम को देखते हुए भी यात्रा को रोकना जरूरी समझा गया। 3. सियासी मैसेजिंग को सुधारने की रणनीति तीसरा और सबसे बड़ा कारण यात्रा की मैसेजिंग से जुड़ा है। अंदरखाने चर्चा है कि जब निशांत 3 मई को यात्रा पर निकले थे, तब उनके पास पार्टी या सरकार में कोई पद नहीं था। उनके पिता नीतीश कुमार ने हाल ही में मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ी थी। ऐसे में पब्लिक के बीच यह गलत मैसेज जा रहा था कि निशांत की यात्रा नीतीश कुमार के पद छोड़ने पर पार्टी के अंदरूनी गुस्से या असंतोष का नतीजा है। इसी नकारात्मक मैसेजिंग को रोकने के लिए यात्रा रोकी गई। अब जब वे एक कैबिनेट मंत्री के तौर पर जनता के बीच जाएंगे, तो इसका राजनीतिक मैसेज पूरी तरह सकारात्मक और अलग होगा। अगले चरण की यात्रा में क्या नया होगा? निशांत की अगले चरण की यात्रा वैशाली जिले से शुरू होगी और इस बार इसका रंग-ढंग पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। कैसा रहा था ‘सद्भाव यात्रा’ का पहला चरण? 3 मई को जब निशांत कुमार ने यात्रा शुरू की थी, तो JDU कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया था। यात्रा का असली मकसद: मिशन 2030 और JDU की अगली पीढ़ी भले ही बिहार विधानसभा चुनाव 2030 में अभी लंबा वक्त है, लेकिन JDU ने अपनी भविष्य की तैयारी अभी से पूरी कर ली है। निशांत कुमार की इस पूरी कवायद के पीछे का असली मकसद नीतीश कुमार के CM पद से हटने के बाद पार्टी के भीतर पैदा हुए ‘राजनीतिक शून्य’ (वैक्यूम) को भरना है। JDU निशांत कुमार को अपने नए भविष्य और चेहरे के तौर पर इस्तेमाल कर रही है, ताकि नीतीश कुमार के 20 वर्षों के विकास कार्यों के सहारे JDU की अगली पीढ़ी को पूरी मजबूती से तैयार किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *