Lucknow Super Giants vs Kolkaka Knight Riders: आईपीएल 2026 में केकेआर के खिलाफ लखनऊ की हार के पीछे टीम मैनेजमेंट और ऋषभ पंत के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। सुपर ओवर में निकोलस पूरन को बल्लेबाजी के लिए भेजने के फैसले की जमकर आलोचना हो रही है।
IPL 2026 LSG vs KKR Update: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में Kolkata Knight Riders के खिलाफ Lucknow Super Giants को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में Rishabh Pant और लखनऊ टीम मैनेजमेंट से कई ऐसी गलतियां हुईं, जिन पर अब सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट में अब तक फ्लॉप रहा, उसे सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा गया?
पहली गेंद पर पूरन हो गए बोल्ड
आपको बता दें कि निकोलस पूरन को लखनऊ की ओर से सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, जो पहली ही गेंद पर Sunil Narine की गेंद पर बोल्ड हो गए। यही वजह रही कि लखनऊ की टीम सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना सकी। दूसरा सबसे हैरान करने वाला फैसला यह रहा कि जिस गेंदबाज ने इस मैच में एक भी विकेट नहीं लिया, उसे सुपर ओवर में गेंदबाजी के लिए भेजा गया, जबकि टीम में Mohammed Shami जैसा अनुभवी गेंदबाज मौजूद था। जब मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर मैच को टाई कर सुपर ओवर तक पहुंचाया, तब सभी को अंदाजा था कि कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ही गेंदबाजी करेंगे।
इसी गेंदबाज के खिलाफ निकोलस पूरन का एक पुराना रिकॉर्ड भी रहा है, जो इस फैसले पर सवाल खड़े करता है। करीब 12 साल पहले कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी पूरन, सुनील नरेन के सुपर ओवर में एक भी रन नहीं बना सके थे। इसके बावजूद उन्हें फिर से उसी गेंदबाज के खिलाफ उतारना टीम मैनेजमेंट का चौंकाने वाला निर्णय रहा।
इस मुकाबले में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए। 156 रन के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ ने 19 ओवर तक 139 रन बना लिए थे और आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत होने। उस ओवर की 5 गेंदों पर टीम 10 रन ही बना पाई थी और आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर हारे हुए मुकाबले में LSG को फिर से लड़ने का मौका दिया। जिस मैच को मोहम्मद शमी ने KKR के हाथों में जाने से रोक लिया, वह मैच अंत में कप्तान ऋषभ पंत और टीम मैनेजमेंट के फैसलों की वजह से हाथ से निकल गया।
Sports – Patrika | CMS







Mohd. Shami with a last ball six to take the game to a SUPER OVER 