GT vs RR Match Fixing Allegation: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो चुका है। शुक्रवार को मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस से 7 विकेट से हारने के बाद रियान पराग एंड कंपनी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दूसरी ओर, जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने फाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले में कई ऐसी चीजें हुईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स फिक्सिंग का आरोप लगा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इस मुकाबले में ऐसा क्या-क्या हुआ, जिसकी वजह से यूजर्स ने फिक्सिंग की बात करनी शुरू कर दी।
क्यों फिक्सिंग के लग रहे आरोप?
सबसे पहले मैच की शुरुआत टॉस से हुई और टॉस के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फिक्सिंग की बात शुरू हो गई। शुभमन गिल ने सिक्का उछाला, रियान पराग ने हेड्स कॉल किया, लेकिन जब जमीन पर सिक्का गिरा तो टेल्स था। हालांकि मैच रेफरी कॉल को नहीं सुन पाए और फिर दोबारा टॉस हुआ। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। अब फैंस कह रहे हैं कि जब टीवी पर सुनाई दे सकता है तो रेफरी कैसे नहीं सुन सकता।
टॉस के दौरान एक और मामला देखने को मिला, जब रवि शास्त्री और रेफरी बातें कर रहे थे, इस दौरान शुभमन गिल के चेहरे पर गुस्सा साफ देखने को मिल रहा था। फैंस का कहना है कि जानबूझकर टॉस दोबारा करवाया गया, जिससे राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी कर सके।
इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग शुरू हुई और वैभव सूर्यवंशी, रविंद्र जडेजा और दिनेश फरेरा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। क्वालीफायर जैसे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाजों में शामिल यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और दर्शन नालकंडे कुछ खास नहीं कर सके। कप्तान रियान पराग तो सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए।
सुदर्शन के आउट होने के तरीके पर उठा सवाल
इसके बाद एक बार फिर फिक्सिंग के आरोप लगने लगे, जब 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से साई सुदर्शन अच्छी लय में दिख रहे थे और उन्हें आउट करना मुश्किल लग रहा था। लेकिन पिछले मैच की तरह वह एक बार फिर हिट विकेट होकर आउट हो गए।
इसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस आरोप लगा रहे हैं कि आईपीएल में शानदार स्क्रिप्टिंग की गई थी। यही वे वजहें हैं, जिन्हें देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मैच को फिक्स बता रहे हैं।



Toss update from New Chandigarh

