भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव में मंगलवार को करंट लगने से किराना दुकानदार की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्त में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी स्व. विनोद महतो का 32 वर्षीय बेटा अमरजीत महतो है। वह पेशे से किराना दुकानदार था और गांव में ही किराना दुकान चलाता था। तीन में भाइयों में बड़ा था घटना के संबंध बताया जाता है कि वह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपना दुकान खोलने गया था। तभी दुकान के पास बिजली के खंभे में उसका हाथ स्पर्श हो गया। जिसके बाद करंट से वो गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले आए। बताया जाता है की मृतक अपने तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन उसकी पत्नी कुछ साल पूर्व ही उसे छोड़कर चली गई थी। उसके परिवार में मां निर्मला देवी, पत्नी और एक बेटी है। मृतक की मां निर्मला देवी तरारी प्रखंड में आशा कर्मी है। भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव में मंगलवार को करंट लगने से किराना दुकानदार की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्त में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी स्व. विनोद महतो का 32 वर्षीय बेटा अमरजीत महतो है। वह पेशे से किराना दुकानदार था और गांव में ही किराना दुकान चलाता था। तीन में भाइयों में बड़ा था घटना के संबंध बताया जाता है कि वह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपना दुकान खोलने गया था। तभी दुकान के पास बिजली के खंभे में उसका हाथ स्पर्श हो गया। जिसके बाद करंट से वो गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले आए। बताया जाता है की मृतक अपने तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन उसकी पत्नी कुछ साल पूर्व ही उसे छोड़कर चली गई थी। उसके परिवार में मां निर्मला देवी, पत्नी और एक बेटी है। मृतक की मां निर्मला देवी तरारी प्रखंड में आशा कर्मी है।


