UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की डेडलाइन बढ़ा दी है। इसके साथ ही आयोग ने पदों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी की है। अब इस बंपर भर्ती के जरिए राज्य में कुल 1565 खाली पद भरे जाएंगे। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था उनके लिए यह बेहतरीन मौका है।
आवेदन की जरूरी तारीखें
जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। वे अब 18 मई, 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। वहीं आवेदन फीस जमा करने और भरे हुए फॉर्म में किसी भी तरह का सुधार (करेक्शन) करने की आखिरी तारीख 25 मई, 2026 तय की गई है।
इन सरकारी विभागों में बढ़े पद
आयोग द्वारा जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, कई विभागों में पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। सबसे ज्यादा भर्तियां योजना विभाग के अर्थ एवं संख्या प्रभाग में निकाली गई हैं। इसके अलावा उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन, कृषि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उच्च शिक्षा पशुपालन और उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसे कई बड़े विभागों में भी नए पद जोड़े गए हैं। विकलांगजनों और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए आरक्षण की पूरी जानकारी भी अपडेटेड नोटिस में दी गई है।
कौन कर सकता है अप्लाई
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स के पास नीचे दी गई योग्यताएं होनी जरूरी है:
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, गणितीय सांख्यिकी, कॉमर्स, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की डिग्री होना कंपलसरी है।
- उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी भाषा का नॉलेज होना चाहिए।
- सबसे अहम शर्त यह है कि, कैंडिडेट्स का यूपी पीईटी 2024 (UP PET 2024) पास होना जरूरी है।
- जिनके पास कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त कंप्यूटर सर्टिफिकेट होगा उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा और सिलेक्शन प्रोसेस
आयोग के नियमों के हिसाब से 1 जुलाई, 2024 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में पास होंगे उन्हें आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।


